• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एड्स जागरूकता अभियान के तहत राज्य स्तरीय समारोह आयोजित

AIDS awareness campaign held under the State-level function - Shimla News in Hindi

शिमला। एड्स जागरूकता अभियान के अवसर पर मंगलवार को रिज मैदान में आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने 9 मेडीकल मोबाइल यूनिटस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके पश्चात उन्होंने एन.सी.सी.कैडेटस और एन.एस. एस.स्वयंसेवियों द्वारा आयोजित मार्च अगेंस्ट एड्स को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर विधायक सुरेश भारद्वाज भी उपस्थित थे। इसके पश्चात हिमाचल प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति द्वारा विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य में एक से 31 दिसम्बर तक अभियान के तहत गेयटी थियेटर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह की अध्यक्षता करते हुए कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि इन मैडीकल मोबाइल यूनिट्स के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों को एड्स के प्रति जागरूक किया जाएगा और एच.आई.वी.टेेस्टिंग की सुविधा प्रदान की जाएगी। एच.आई.वी.जांच के लिए प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर 45 एकीकृत परामर्श एवम जांच केंद्र स्थापित किए गए है और 19 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी यह जांच सुविधा उपलब्ध है। दो स्वचालित आई.सी.टी.सी.वाहन और एक सूचना एवं समप्रेषण वाहन द्वारा भी प्रत्येक क्षेत्र में जाकर एच.आई.वी.जांच एवं लोगों को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। प्रदेश में 20 सुरक्षा क्लीनिक स्थापित किए गए हैं जहां यौन रोगों पर मुफ्त उपचार एवं दवाईयों की सुविधा उपलब्ध है। प्रदेश में एच.आई.वी.एड्स से पीड़ित व्यक्तियों की सुविधा के लिए पांच स्थानों कुल्लू, नालागढ़, देहरा, पालमपुर और सोलन में लिंक एंटी रेट्रोवायरल थैरेपी केंद्रों के माध्यम से मुफ्त दवाईयां उपलब्ध करवाई जा रही हैं।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में व्यापक एड्स जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत प्रदेश भर में विभिन्न तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 1998 में एच.आई.वी की रोकथाम के लिए हिमाचल प्रदेश एड्स नियंत्रण समिति की स्थापना हुई। उसके पश्चात लोगों को एच.आई.वी. के प्रति जागरूक करने एवं रोकथाम के लिए अनेक प्रयास किए गए तथा विभिन्न सुविधाएं प्रदान की गई।
इससे पूर्व उन्होंने गेयटी थियेटर में आयोजित जागरूकता प्रदर्शनी का शुभारम्भ भी किया। उन्होंने एड्स जागरूकता एवं रोकथाम के लिए सराहनीय योगदान के लिए विभिन्न व्यक्तियों और संस्थाओं को पुरस्कार भी प्रदान किए।समारोह में एड्स के प्रति जागरूकता पर आधारित विभिन्न कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।
इससे पूर्व प्रधान सचिव, स्वास्थ्य प्रबोध सक्सेना ने मुख्य अतिथि और सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया तथा कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी प्रदान की।इस अवसर पर प्रधान सचिव, स्वास्थ्य प्रबोध सक्सेना, अतिरिक्त निदेशक, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग डा.तनुजा जोशी, वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित थे।
तो पेट्रोल 80, डीजल 68 रूपए लीटर बिकेगा!

यह भी पढ़े

Web Title-AIDS awareness campaign held under the State-level function
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: aids, awareness , campaign, state-level, function, shimla news, himachal news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, shimla news, shimla news in hindi, real time shimla city news, real time news, shimla news khas khabar, shimla news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved