गुवाहाटी। पूर्वी असम के तिनसुकिया जिले में शनिवार को युनाइटेड लिबरेशन
फ्रंट ऑफ असम (उल्फा) के 5-6 आतंकवादियों ने दो लोगों की गोली मारकर हत्या
कर दी। इस घटना में सात लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, यह हमला
शुक्रवार रात बामुनगांव में हुआ। मृतकों की पहचान किशोरी शाह (65) और उसके
बेटे राजेश शाह (35) के रूप में हुई है।
फिलोबारी क्षेत्र में हजारों की
संख्या में लोग हिदी भाषी समुदाय पर हो रहे हमले के विरोध में सडक़ों पर
उतर आए हैं और निर्दोष नागरिकों की रक्षा के लिए पुलिस को जिम्मेदार ठहरा
रहे हैं। एक प्रदर्शनकारी ने कहा, असम में हिंदी भाषी समुदाय पर वर्ष साल
2000 से हमले हो रहे हैं। लेकिन अभी तक राज्य सरकार ने तिनसुकिया और अन्य
जिलों में निर्दोष लोगों को बचाने के लिए कुछ नहीं किया।।
लोकसभा चुनाव 2024: 3 बजे तक बिहार में 39.73%,J&K में 57.09% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 68.35% मतदान
त्वरित विश्लेषण - राजस्थान में 12 लोकसभा सीटों पर हो रहे चुनावों में बीजेपी-कांग्रेस में क्या कांटे की टक्कर है या बीजेपी को बढ़त मिल रही है...यहां पढ़िए
लोकसभा चुनाव 2024 : पहले चरण में इन दिग्गज नेताओं की दांव पर किस्मत
Daily Horoscope