• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अमेरिका में पहली तिमाही में स्मार्टफोन की बिक्री 21 फीसदी घटी

US smartphone market down 21 percent in Q1 due to COVID-19 blow - Gadgets News in Hindi

सैन फ्रांसिस्को। कोरोनावायरस के प्रकोप के बाद दुकानें बंद होने और लोगों के उनके घरों तक ही सीमित रहने के कारण अमेरिका में 2020 की पहली तिमाही के दौरान स्मार्टफोन की बिक्री में 21 फीसदी की कमी आई है। काउंटरप्वाइंट रिसर्च की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। इस अवधि के दौरान साल दर साल होने वाली बिक्री को देखें तो एप्पल ने केवल 13 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की है, जबकि अधिकांश अन्य निमार्ताओं की बिक्री में अधिक गिरावट आई है। अनुसंधान विश्लेषक मौरिस कालेहने ने एक बयान में कहा है कि सैमसंग ने इस दौरान 23 फीसदी की गिरावट दर्ज की है। उन्होंने कहा कि गैलेक्सी ए-सीरीज सैमसंग के लिए बेहतर बनी रही है और गैलेक्सी एस-20 सीरीज की कोविड-19 के बाद लागू हुए बंद के कारण कमजोर शुरुआत रही। हालांकि वनप्लस ने इस तिमाही में सालाना आधार पर दो प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है।
मौरिस ने कहा कि वनप्लस अमेरिकी बाजारों में विशेष रूप से प्रतिस्पर्धी 5-जी स्मार्टफोन के माध्यम से संतोषजनक प्रदर्शन करने में कामयाब रही है।
रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि प्रमुख स्मार्टफोन कंपनियों में से गूगल की स्मार्टफोन बिक्री 2020 की पहली तिमाही में अमेरिकी बाजार में सबसे कम देखी गई। इसमें 64 प्रतिशत वर्ष-दर-वर्ष गिरावट दर्ज की गई है।
कोविड-19 के कारण चीन में फैक्ट्री बंद होने से फरवरी और मार्च की शुरुआत में अमेरिका में स्मार्टफोन की आपूर्ति प्रभावित होने लगी, जिससे इनकी बिक्री प्रभावित हुई है।
रिसर्च डायरेक्टर जेफ फील्डहॉक ने कहा, "वुहान में स्थित कारखानों के निर्माता सबसे अधिक प्रभावित हुए। फरवरी के अंत में प्रीपेड डिवाइसों की बिक्री में वृद्धि देखी गई, लेकिन आपूर्ति में कमी ने इस वृद्धि को सीमित कर दिया।"
फील्डहॉक ने कहा कि मार्च में लगभग 70 फीसदी पोस्टपेड स्टोर बंद हो गए, जिससे तिमाही के आखिरी महीने में स्मार्टफोन की बिक्री में भारी गिरावट देखने को मिली। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-US smartphone market down 21 percent in Q1 due to COVID-19 blow
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: us smartphone market down, covid-19, coronavirus, gadget news, latest gadgets updates, latest gadgets news in hindi, latest gadgets reviews in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

गैजेट्स

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved