• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

धौंसपुरा में बदमाशों की धौंस, फायरिंग कर हुए फरार

threat of the Rogues in Village in Dholpur - Dholpur News in Hindi

धौलपुर। जिले के कंचनपुर थाना इलाके के गांव धौंसपुर में बदमाशों की दहशत खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार रात को दो बाइकों पर आए आधा दर्जन बदमाशों ने गांव में अंधाधुंध फायरिंग करते हुए एक बार फिर से ग्रामीणों में दहशत फैलाने की कोशिश की। बदमाशों ने गांव के ट्यूबवैल संचालकों को चौथ की राशि नहीं भेजे जाने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी भी दी। बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग से गांव के लोग डर के मारे सहमे हुए हैं। ग्रामीणों ने बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग की शिकायत पुलिस थाने पहुंचकर करते हुए जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। ग्रामीण ने बताया कि 24 दिसंबर की रात को बदमाश राजवीर गुर्जर ने गांव के आधा दर्जन ट्यूबवैल संचालकों को चौथ वसूली देने के लिए बंद कराते हुए ग्रामीणों के साथ मारपीट की और ट्यूबवैलों पर जमकर तोडफ़ोड़ करते हुए चौथ पहुंचाने तक ट्यूबवैल बंद रखने की धमकी दी। इसके बाद पुलिस ने बदमाशों से ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए आरएसी का जाप्ता तैनात कर दिया। बदमाशों ने जाप्ता तैनाती के दो दिन बाद ही फिर से गांव के एक ट्यूबवैल पर जमकर तोडफ़ोड़ कर पुलिस को खुली चुनौती दे डाली। उसके बाद भी बदमाश पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े हैं। गांव में तैनात आरएसी जाप्ता जब तक पहुंचता तब तक बदमाश दहशत फैला कर फरार हो चुके थे।

[@ नशेडी पति ने ब्लेड से खुद ही चीर दिया गर्भवती पत्नी का पेट ]

यह भी पढ़े

Web Title-threat of the Rogues in Village in Dholpur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: threat, rogues, village, dholpur, news of dholpur, rajasthan news, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, breaking news of rajasthan, news of rajasthan, crime news in hindi, crime news, dholpur news, dholpur news in hindi, real time dholpur city news, real time news, dholpur news khas khabar, dholpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved