• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एसएससी सीएचएसएल भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 2536 पदों पर होगी भर्ती

Registration for SSC CHSL recruitment begins, 2536 posts to be filled - Career News in Hindi

करियर डेस्क। नई दिल्ली सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका है। कर्मचारी चयन आयोग SSC ने SSC CHSL Recruitment 2026 भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार कक्षा 12वीं उत्तीर्ण है और सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं। वे एसएससी सीएचएसएल परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
एसएससी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक कुल 2536 उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। सीएचएसएल परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 07 सितंबर से शुरू हो गए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 07 अक्टूबर तक फॉर्म भर सकते हैं। इसके साथ ही उम्मीदवारों को 16 से 18 अक्टूबर तक फॉर्म में सुधार कर करने का मौका दिया जाएगा।
आवेदन करने के लिए जरूरी पात्रताः
एसएससी सीएचएसएल परीक्षा में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 अगस्त, 2026 के आधार पर की जाएगी। न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में विशेष छूट भी दी जाएगी। एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट, ओबीसी उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी। उम्मीदवार भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए।
रजिस्ट्रेशन फीसः
रजिस्ट्रेशन करने के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फीस जमा करनी होगी। अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 100 रुपये निर्धारित है। इसके साथ ही आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।
ऐसे होगा चयनः
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। टियर-1 की परीक्षा में उम्मीदवारों से अंग्रेजी, जनरल इंटेलिजेंट, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और सामान्य जागरूकता विषय से 200 अंकों के 100 बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 1 घंटे निर्धारित है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में सफल घोषित किए जाएंगे। उन्हें टियर-2 परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Registration for SSC CHSL recruitment begins, 2536 posts to be filled
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ssc chsl recruitment 2026, ssc chsl notification pdf, ssc 10+2 exam, 12th pass govt jobs india, staff selection commission recruitment, ldc jsa deo vacancy, sarkari naukri alert, career desk new delhi, career news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

करियर

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved