• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

खुशखबरी: बैंक ऑफ बड़ौदा में 1,100 ह्यूमन रिसोर्स पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 16 अक्तूबर तक बढ़ी

Good news: The deadline to apply for 1,100 Human Resources positions at Bank of Baroda has been extended to October 16th. - Career News in Hindi

नई दिल्ली । बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। दरअसल, बीओबी ने अपने विभिन्न विभागों के लिए नियमित आधार पर मानव संसाधन (ह्यूमन रिसोर्स) के कुल 1,100 पदों पर बंपर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर रिक्तियों की घोषणा की। बीओबी की ओर से जारी 1,100 रिक्तियों में वेल्थ एग्जीक्यूटिव (जेएमजी/एस-आई) - वेल्थ मैनेजमेंट सर्विसेज के 1,000 और क्रेडिट एनालिस्ट - सी एंड आईसी (एमएमजी/एस-II) - कॉर्पोरेट और इंस्टीट्यूशनल क्रेडिट के 100 पद शामिल हैं। इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 4 सितंबर से शुरू हो गई और आवेदन की अंतिम तिथि 24 सितंबर तक तय की गई थी, जिसे अब आगे बढ़ाकर 16 अक्टूबर तक कर दिया गया है। ऐसे में जो पात्र और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरने से चूक गए थे, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय नई अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन सफलतापूर्वक पूरा कर लें, नहीं तो आपके हाथ से एक सुनहरा मौका निकल जाएगा।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से वेल्थ एग्जीक्यूटिव पद के लिए किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ भारतीय बीमा संस्थान से आईडी 38 प्रमाणपत्र या आदि होना चाहिए। वहीं, क्रेडिट एनालिस्ट के लिए किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ चार्टर्ड अकाउंटेंट होना जरूरी है। इसके अलावा, कैंडिडेट्स के पास प्रासंगिक क्षेत्र में पद के अनुसार निर्धारित कम से कम 1 से 2 वर्षों का अनुभव होना भी अनिवार्य है।
आवेदकों की न्यूनतम आयु वेल्थ एग्जीक्यूटिव के लिए 22 वर्ष और अधिकतम आयु 32 वर्ष तय की गई है। वहीं, क्रेडिट एनालिस्ट के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष तय की गई है। दोनों ही पोस्ट के लिए आयु की गणना 1 सितंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। हालांकि, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदन की जांच, ऑनलाइन टेस्ट, साइकोमेट्रिक टेस्ट, ग्रुप डिस्कशन और/या इंटरव्यू, दस्तावेज सत्यापन, आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी वेल्थ एग्जीक्यूटिव के लिए 48,480 से 85,920 रुपए के बीच और क्रेडिट एनालिस्ट के लिए 64,820 से 93,960 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसके अलावा, कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।
आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी के लिए 750 रुपए और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/ईएसएम और महिलाओं के लिए 175 रुपए तय किया गया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Good news: The deadline to apply for 1,100 Human Resources positions at Bank of Baroda has been extended to October 16th.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bank of baroda, human resources positions, career news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

करियर

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved