मुंबई अश्वमेध महायज्ञ के निमित्त निर्धारित
यज्ञस्थल का भूमि पूजन रविवार, 04 जून 2023 को आयोजित किया गया है। आदरणीय डॉ चिन्मय
पण्ड्या प्रति कुलपति देव संस्कृति विश्वविद्यालय, अखिल विश्व गायत्री परिवार के कर
कमलों द्वारा भूमिपूजन संपन्न होगा। विशिष्ट अतिथि के रुप में महाराष्ट्र राज्य के
राज्यपाल रमेश बैस, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस, वन एवं सांस्कृतिक मंत्री सुधीर
मुनगंटीवार उपस्थित रहेंगे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
23 से 28 जनवरी 2024 में खारघर में मुंबई अश्वमेध महायज्ञ आयोजित होने वाला है। नवी
मुंबई के खारघर (प), सेक्टर 28 स्थित सेंट्रल पार्क ग्राउंड यज्ञ स्थली है। 4 जून
2023 की सुबह 9 बजे से 12 बजे तक मुंबई अश्वमेध महायज्ञ के निर्धारित यज्ञस्थल का भूमि
पूजन समारोह आयोजित किया गया है। इसमें हीरानंदानी ग्रुप के चेयरमैन डॉ. निरंजन हीरानंदानी,
सोलार ग्रुप के चेयरमैन सत्यनारायण नुवाल भी उपस्थित होंगे एवम राधिका मर्चेंट भी उपस्थित
रहेंगी।
गायत्री परिवार की युग निर्माण योजना के विचार क्रांति अभियान के अंतर्गत एक विश्व,
एक सोच, एक परिवार और एक धर्म- मानव धर्म के अभियान में व्यक्ति निर्माण, परिवार निर्माण,
समाज निर्माण और राष्ट्र निर्माण के मार्ग पर चलने का अभियान है। ज्ञानयोग, कर्मयोग और भक्तियोग की महान साधना से
हम सुधरेंगे -युग सुधरेगा; हम बदलेंगे-युग बदलेगा, यह मूल उद्देश्य है।
LIVE - सीधा प्रसारण
भूमि पूजन का विशेष प्रसारण 04 जून
शाम 7:00 बजे यूट्यूब चैनल शांतिकुंज वीडियो AWGP पर किया जायेगा।
रणबीर कपूर ने ‘एनिमल’ के लिए अपनी फीस में की 50 फीसदी कटौती
केसरी के बाद डिप्रेशन में आ गए थे रणदीप हुड्डा, बंद हो गई थी बैटल ऑफ सारागढ़ी
वैश्विक स्तर पर पठान से आगे निकली जवान, शाहरुख ने दी एक साल में दो 1000 करोड़ी फिल्में
Daily Horoscope