• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कौन है 13 साल का डीजे डेनियल, जिसे ट्रंप ने बनाया सीक्रेट सर्विस एजेंट

Who is 13-year-old DJ Daniel, whom Trump made a Secret Service agent? - World News in Hindi

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को मंगलवार रात (स्थानीय समयानुसार) संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने 'पारस्परिक टैरिफ' से लेकर अमेरिका में 'गोल्डन एज' की वापसी तक का जिक्र किया। इस दौरान ट्रंप ने 13 साल के बच्चे को सीक्रेट सर्विस का एजेंट बनाए जाने का ऐलान भी किया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए 13 साल के बच्चे डीजे डेनियल का जिक्र किया। उन्होंने 13 वर्षीय डीजे डेनियल को सीक्रेट सर्विस एजेंट बनाने का फैसला किया। ट्रंप ने कहा, "आज रात, डीजे, हम आपको सबसे बड़ा सम्मान देने जा रहे हैं। मैंने अमेरिकी सीक्रेट सर्विस डायरेक्टर शॉन करन से कहा है कि आपको आधिकारिक एजेंट बनाएं।"
राष्ट्रपति ट्रंप के ऐलान के बाद अमेरिकी कांग्रेस तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठी। इस दौरान डीजे डेनियल भी कांग्रेस में मौजूद था, ट्रंप के ऐलान के बाद उसे गोद में उठा लिया गया।
दरअसल, डीजे डेनियल कैंसर सर्वाइवर है। ट्रंप ने बताया कि डीजे हमेशा पुलिस अधिकारी बनने का सपना देखता था। डॉक्टर ने बताया था कि डीजे के पास सिर्फ पांच महीने का ही समय है, मगर मुश्किलों के बावजूद वह लड़ा और आज इस बात को छह साल बीत गए हैं।
इस खास अवसर पर उनकी पत्नी मेलानिया ने स्पेशल गेस्ट को आमंत्रित किया था। जिनमें फायर फाइटर फैमिली, बंधक बनाए गए अमेरिकी टीचर समेत कई लोग शामिल है। अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ने पिछले साल गोलीबारी करने के आरोपी द्वारा मारे गए एक फायर फाइटर के परिवार, रूसी सरकार द्वारा बंधक बनाए गए एक अमेरिकी टीचर और एक अवैध प्रवासी के हमले में मारी गई युवा नर्सिंग स्टूडेंट की फैमिली लैकेन रिले को भी आमंत्रित किया था। ये राष्ट्रपति ट्रंप के संबोधन के दौरान कांग्रेस में मौजूद रहे।
ट्रंप ने अमेरिका फर्स्ट की नीति पर चलते रहने का दावा किया। कहा, "छह हफ्ते पहले, मैंने इस कैपिटल के गुंबद के नीचे खड़े होकर कहा था कि अमेरिका का सुनहरा दौर शुरू हो रहा है। तब से लेकर अब तक, हमने तीव्र गति से बिना रुके काम किया है, ताकि देश के इतिहास का सबसे कामयाब और शानदार दौर लाया जा सके। पिछले 43 दिनों में जो हमने काम किया है, वह कई सरकारें कई साल में नहीं कर पाईं। अमेरिका वापस आ गया है। यह तो बस शुरुआत है।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Who is 13-year-old DJ Daniel, whom Trump made a Secret Service agent?
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dj, daniel, whom, trump, secret, service, agent, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved