• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 4

भारतीय नौसेना को 1 अरब डॉलर के हथियारों की बिक्री को अमेरिका की मंजूरी

न्यूयॉर्क। अमेरिका ने भारतीय नौसेना को एक अरब डॉलर की 13 तोपें और अन्य उपकरण बेचने को मंजूरी दे दी है, जिससे भारत वर्तमान और भविष्य के खतरों का सामना कर सके। डिफेंस सिक्योरिटी कोऑपरेशन एजेंसी (डीएससीए) ने यह जानकारी दी। डीएससीए ने बुधवार को कहा कि विदेश विभाग ने सतह-रोधी युद्ध और हवाई-रोधी रक्षा एमके 45 इंच/62 कैलिबर (मोड4) नौसैन्य तोपों की बिक्री को मंजूरी दे दी है और कांग्रेस को मंगलवार को इसकी सूचना देकर आगे की कार्यवाही करने के लिए सूचित कर दिया गया है। यह मंजूरी भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया अमेरिका दौरे के कुछ ही दिनों बाद दी गई। इससे भारत की नौसैन्य क्षमता बढ़ेगी और अरब सागर में भारत की स्थिति और मजबूत होगी। एमके 45 को बीएई सिस्टम्स लैंड और अर्मामेंट्स ने केंटुकी स्थित लुईसविले में बनाया है। यह सौदा भारत और अमेरिका के बीच बढ़ते रक्षा संबंधों में ताजा कड़ी है और दोनों देशों की सेनाएं विशाखापत्तनम में एक नौसैन्य संयुक्त अभ्यास टाइगर ट्रिअंफ में हिस्सा ले रही हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-US okays big guns for Indian Navy worth 1 billion dollar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: us, indian navy, 1 billion dollar, donald trump administration, united states congress, anti-aircraft and shore bombardment, narendra modi, vizag, dsca, bae systems, tiger triumph, us ambassador kenneth juster, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved