• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

यूएई ने ईरान से दागी गई मिसाइल और ड्रोन रोकने का किया दावा, तीन लोग घायल

UAE Claims to Have Intercepted Missiles and Drones Fired from Iran; Three Injured - World News in Hindi

अबू धाबी। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि ईरान ने एक बार फिर उसके क्षेत्र पर बैलिस्टिक मिसाइलें और ड्रोन (यूएवी) दागे हैं। मंत्रालय ने इस हमले की निंदा करते हुए बताया कि यूएई की एयर डिफेंस सिस्टम ने ईरान से दागी गई दो बैलिस्टिक मिसाइलों और तीन ड्रोन को रोक दिया। मंत्रालय के अनुसार, इस हमले में तीन लोगों को चोटें आई हैं। इससे पहले इस हफ्ते यूएई के विदेश मंत्रालय ने कहा था कि ईरान के हमले में नागरिक इलाकों और सुविधाओं पर हुए हमले के कारण तीन भारतीय नागरिक घायल हो गए थे।
यूएई ने ईरान की इन कार्रवाइयों को 'अस्वीकार्य आक्रामकता' बताया और कहा कि यह देश की सुरक्षा, स्थिरता और क्षेत्रीय अखंडता के लिए सीधा खतरा है। यूएई ने यह भी कहा कि ये हमले अंतरराष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र चार्टर के सिद्धांतों का उल्लंघन हैं।
फार्स न्यूज एजेंसी के अनुसार, मंगलवार को ईरान के मुख्य सैन्य कमांड 'खातम अल-अनबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर' ने कहा था कि हाल के दिनों में उसके सशस्त्र बलों ने यूएई पर कोई मिसाइल या ड्रोन हमला नहीं किया है।
मुख्यालय के प्रवक्ता इब्राहिम जोल्फागरी ने कहा कि अगर ईरान ने ऐसा कोई कदम उठाया होता, तो वह इसे 'स्पष्ट और सीधे तौर पर घोषित' करता।
स‍िन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार, उन्होंने यूएई के उस दावे को भी खारिज कर दिया, जिसमें ईरान पर ड्रोन और मिसाइल हमले का आरोप लगाया गया था। साथ ही उन्होंने यूएई के अधिकारियों से कहा कि वे अपने देश को अमेरिका और इजरायल की ओर से बिछाए गए जाल में न फंसने दें।
दुनिया के कई देशों जापान, आयरलैंड, ऑस्ट्रिया, सऊदी अरब और जॉर्डन ने भी मंगलवार को ईरान के यूएई पर किए गए हमले की निंदा की।
भारत के विदेश मंत्रालय (एमईए) ने कहा कि इस हमले में तीन भारतीय नागरिक घायल हुए हैं और इसे 'अस्वीकार्य' बताया। मंत्रालय ने कहा कि भारत खाड़ी क्षेत्र में स्थिति को शांत करने के लिए बातचीत और कूटनीति का समर्थन करता है, ताकि पश्चिम एशिया में शांति और स्थिरता बहाल हो सके।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-UAE Claims to Have Intercepted Missiles and Drones Fired from Iran; Three Injured
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: uae, iran missile attack, drone attack, middle east tensions, air defense system, irgc, abu dhabi, regional conflict, india foreign ministry, west asia crisis, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved