• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

इजराइल में पोलियो के तीन नए मामले आए सामने

Three new cases of polio have been reported in Israel. - World News in Hindi

तेल अवीव | इजरायल में पोलियो से संक्रमित बच्चों के तीन नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बयान के हवाले से कहा कि जांच के दौरान मामलों का पता तब चला, जब उत्तरी इजराइल के एक आठ वर्षीय लड़के की टेस्ट रिपोर्ट पॉजीटिव आई। मंत्रालय ने कहा कि तीन बच्चे, जो लड़के के निकट संपर्क में थे, उनमें वर्तमान में कोई क्लीनिकल लक्षण नहीं हैं। मार्च 2022 में इजराइल में पोलियो का प्रकोप आया। देश में नौ मामले दर्ज किए गए। जिसके बाद मंत्रालय ने 17 वर्ष और उससे कम आयु के लोगों के लिए टीकाकरण अभियान चलाया।
जुलाई में, इसने घोषणा की कि वायरस का प्रसार बंद हो गया है, लेकिन देश भर में सीवेज सिस्टम में हाल के महीनों में वायरस फिर से मिला।
मंत्रालय ने नोट किया कि वर्तमान में इजराइल में 150,000 से अधिक बच्चे हैं जिन्हें वायरस के खिलाफ टीका नहीं लगाया गया है।
संक्रामक पोलियो रोग तेजी से फैलता है और पक्षाघात का कारण बन सकता है और इससे मौत भी हो सकती है।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Three new cases of polio have been reported in Israel.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: israel, polio, vaccination, july, infectious, ministry, tel aviv, northern, spreads, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved