• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दक्षिण कोरिया: मूसलाधार बारिश से तबाही, संवेदनशील इलाकों में आवाजाही पर प्रतिबंध

South Korea: Torrential rain wreaks havoc, movement restricted in vulnerable areas - World News in Hindi

सोल । दक्षिण कोरिया के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में रिकॉर्ड तोड़ बारिश ने भारी तबाही मचाई है। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि शनिवार से जारी मूसलाधार बारिश के कारण अब तक कुल 2,574 ऐसे मामले सामने आए हैं जिसमें लोगों को भारी नुकसान पहुंचा है। इनमें घरों और सड़कों में पानी भरने, पेड़ गिरने और अन्य घटनाएं शामिल हैं। योनहाप न्यूज एजेंसी ने बताया कि केंद्रीय आपदा एवं सुरक्षा प्रतिरोध मुख्यालय के अनुसार, मंगलवार सुबह छह बजे तक दर्ज मामलों में 162 मामले बचाव अभियानों से जुड़े हैं। बारिश से अब तक एक व्यक्ति की मौत हुई है और चार लोग घायल हुए हैं। इनमें से दो घायलों और मृतक का मामला दक्षिणी शहर जियोझे में भूस्खलन से जुड़ा है, जहां भारी बारिश के कारण एक अपार्टमेंट इमारत प्रभावित हुई। बारिश के कारण दक्षिण ग्योंगसांग प्रांत, पड़ोसी शहर बुसान और दक्षिणी द्वीप जेजू में 560 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। इनमें से 316 लोग अपने घर लौट चुके हैं, जबकि 248 लोग अभी भी वापस नहीं जा सके हैं।
भारी बारिश से बिजली आपूर्ति और जलापूर्ति भी प्रभावित हुई है। दक्षिण ग्योंगसांग प्रांत के जियोझे में शुक्रवार आधी रात से मंगलवार सुबह पांच बजे तक 956.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसी अवधि में टोंगयोंग में 766.9 मिमी, बुसान के गाडेओक द्वीप पर 518 मिमी, जेजू के सेओगसन में 477 मिमी और साचेओन में 430.5 मिमी बारिश हुई।
मेट विभाग के अनुसार, शुक्रवार आधी रात से मंगलवार सुबह 5 बजे तक साउथ ग्योंगसांग प्रांत के जिओजे में 956.1 मिमी; टोंगयोंग में 766.9 मिमी; बुसान के गादेओक आइलैंड पर 518.0 मिमी; जेजू के सेओंगसान में 477.0 मिमी; और साउथ ग्योंगसांग प्रांत के साचेओन में 430.5 मिमी तक पहुंच गई।
हालांकि, भारी बारिश की चेतावनियां अब हटा ली गई हैं, लेकिन खतरा पूरी तरह टला नहीं है। तीन राष्ट्रीय उद्यानों के 255 हिस्सों और नदी किनारे के पैदल मार्गों तथा निचले पुलों समेत 306 संवेदनशील क्षेत्रों में आवाजाही पर प्रतिबंध जारी है। वहीं, विमान, रेल और फेरी सेवा जारी है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-South Korea: Torrential rain wreaks havoc, movement restricted in vulnerable areas
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: torrential rain, south korea, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved