• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

COVID-19 : दक्षिण कोरिया में 58 नए मामले, कुल आंकड़ा 11 हजार के पार

S.Korea reports 58 more COVID-19 cases, 11,402 in total - World News in Hindi

सियोल । दक्षिण कोरिया में शुक्रवार को कोरोनावायरस महामारी के 58 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद से यहां संक्रमित हुए लोगों का कुल आंकड़ा बढ़कर 11 हजार के पार हो गया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने अपनी रिपोर्ट में कहा, "पिछले 24 घंटों में 58 नए मामले सामने आने के बाद से कोविड-19 संक्रमण की चपेट में आए लोगों का आंकड़ा बढ़कर 11 हजार 402 हो गया है।" पिछले तीन दिनों में मामले तेजी से बढ़े हैं। गुरुवार को संक्रमण के 70 और बुधवार को 40 नए मामलों की पुष्टि हुई थी।
सिन्हुआ के अनुसार, सियोल के पश्चिम स्थित बुकियॉन में स्थानीय ई-कॉमर्स ऑपरेटर कूपंग के एक लॉजिस्टिक्स सेंटर में एक नया क्लस्टर इन्फेक्शन पाया गया।
23 मई को पहले प्रासंगिक मामले की पुष्टि होने के बाद से केवल पांच दिनों में कम से कम 90 मरीज यहां ट्रेस हुए हैं।
सामने आए नए मामलों में से तीन मरीज वे हैं जो विदेशों से आए हैं, जिसके बाद से इसका संयुक्त आंक ड़ा बढ़कर 1 हजार 235 हो गया है।
हालांकि, देश में संक्रमण के चलते कोई नई मौत देखने को नहीं मिली है। मौत का आंकड़ा कुल 2.36 प्रतिशत की मृत्यु दर के साथ 269 पर बना हुआ है।
वहीं, फुल रिकवरी के साथ 23 अन्य मरीजों को क्वारंटाइन सेंटर से डिस्चार्ज किया गया, जिसके बाद से यह आंकड़ा बढ़कर 10 हजार 363 हो गया है। देश में मरीजों का रिकवरी रेट 90.9 प्रतिशत है। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-S.Korea reports 58 more COVID-19 cases, 11,402 in total
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: skorea reports 58 more covid-19 cases, coronavirus, covid 19, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved