• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

Pakistan : नम्रता के भाई ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट को किया खारिज, हत्या का आरोप दोहराया

सुक्कुर। पाकिस्तान के सिंध प्रांत के लरकाना में अपने विश्वविद्यालय के हॉस्टल में संदिग्ध हालात में मृत पाई गई हिंदू मेडिकल छात्रा के भाई ने अपनी बहन की पोस्टमार्टम रिपोर्ट को खारिज कर दिया है। उन्होंने दोहराया है कि उनकी बहन की हत्या की गई है। पाकिस्तानी मीडिया में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कहा गया है कि छात्रा नम्रता कुमारी की मौत की वजह खुदकुशी है। नम्रता के भाई डॉक्टर विशाल चंद्रानी ने मीडिया से कहा कि उनकी बहन की हत्या की गई है। विशाल कराची के डॉऊ मेडिकल कॉलेज में मेडिकल कंसल्टेंट हैं। उन्होंने नम्रता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट को खारिज करते हुए कहा कि उसके गले के पास पाए जाने वाले निशान इस बात की गवाही दे रहे हैं कि उसकी निर्ममतापूर्वक हत्या की गई है। उन्होंने कहा, मैंने अपनी बहन के शव को देखा है और सभी सबूत हत्या की तरफ इशारा कर रहे हैं। विशाल ने कहा कि अस्पताल अधिकारियों के मुताबिक, नम्रता ने दुपट्टे का इस्तेमाल कर छत से लटककर खुदकुशी कर ली। लेकिन, उसके गले पर ऐसे कोई निशान नहीं हैं।
उन्होंने पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सकों की ईमानदारी पर सवाल उठाते हुए कहा कि उसकी बांह पर जख्म भी खुदकुशी को नकार रहे हैं। यह जख्म बता रहे हैं कि उसे कसकर पकड़ा गया था। जिस पंखे से लटकने की बात की जा रही है, वह अपनी जगह पर सही-सलामत है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Pakistan : Hindu medical student Namrita Chandani found dead in hostel, brother alleges foul play
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pakistan, hindu medical student namrita chandani, dead in hostel, sindh, larkana, vishal chandani, article 370, karachi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved