• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विज्ञापनों के बल पर मीडिया की आवाज दबा रही पाक सरकार

Pak government is suppressing the voice of media on the strength of advertisements - World News in Hindi

कराची । पाकिस्तान की मीडिया संस्था आॅल पाकिस्तान न्यूजपेपर्स सोसाइटी (एपीएनएस) ने इस बात पर खेद जताया है कि देश की मौजूदा लोकतांत्रित तरीके से चुनी गई सरकार, विज्ञापनों का इस्तेमाल प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की निष्पक्ष व वस्तुनिष्ठ रिपोर्टों को दबाने के हथियार के तौर पर कर रही है। पाकिस्तानी मीडिया में प्रकाशित रिपोर्ट में कहा गया कि एपीएनएस की कार्यकारी समिति की बैठक में इस बारे में विचार किया गया और सरकार की इस नीति के प्रति विरोध जताया गया। बैठक में कहा गया संघीय सरकार और प्रांतीय सरकारों ने भी मीडिया को जारी होने वाले विज्ञापनों का कोटा काफी कम कर दिया है। इसके साथ ही विज्ञापनों को कुछ चुनिंदा मीडिया संस्थानों को ही दिया जा रहा है। जो निष्पक्ष मीडिया संस्थान हैं, उन्हें विज्ञापनों से वंचित किया जा रहा है। यह विज्ञापन का इस्तेमाल एक हथियार की तरह करने के समान है। इसके जरिए उन संस्थानों की आवाज को दबाने की कोशिश हो रही है जो निष्पक्ष और वस्तुनिष्ठ रिपोर्ट देने में विश्वास रखते हैं। बैठक में मीडियाकर्मियों से जुड़े वेज बोर्ड की कार्यवाहियों पर भी विचार किया गया।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Pak government is suppressing the voice of media on the strength of advertisements
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: all pakistan newspapers society, apns, pakistani media, pakistani government, एपीएनएस, पाकिस्तानी मीडिया, इमरान सरकार\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved