• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ईरान में एयरस्ट्राइक से अब तक किसी बड़े नुकसान के संकेत नहीं: IAEA चीफ

No signs of major damage yet from airstrikes in Iran: IAEA Chief - World News in Hindi

वियना । अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) प्रमुख राफेल ग्रॉसी ने दावा किया है कि यूएस-इजरायल के संयुक्त हमलों में ईरान के किसी परमाणु केंद्र को फिलहाल नुकसान पहुंचने के संकेत नहीं मिले हैं। आईएईए प्रमुख ने स्पष्ट किया कि बुशहर न्यूक्लियर पावर प्लांट, तेहरान रिसर्च रिएक्टर और अन्य ईंधन केंद्रों पर फिलहाल किसी हमले या क्षति की सूचना नहीं है। ईरान के पड़ोसी देशों में अब तक रेडिएशन स्तर सामान्य पाया गया है, जो राहत की बात है। ग्रॉसी ने बताया कि आईईसी लगातार ईरानी अधिकारियों से संपर्क की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन युद्ध के कारण वहां से कोई जवाब नहीं मिल रहा है।
आईएईए के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के ईरान पर एक विशेष सत्र की शुरुआत करते हुए ग्रॉसी ने कहा, “ईरानी न्यूक्लियर रेगुलेटरी अथॉरिटीज से संपर्क करने की कोशिशें जारी हैं, लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है। हमें उम्मीद है कि बातचीत का यह जरूरी चैनल जल्द से जल्द फिर से शुरू हो जाएगा।”
राफेल ग्रॉसी ने दुनिया को आगाह करते हुए 'अधिकतम संयम' बरतने की सिफारिश की है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर किसी परमाणु केंद्र पर हमला होता है, तो रेडियोएक्टिव रिसाव के कारण बड़े शहरों को खाली कराना पड़ेगा, जिससे गंभीर स्थिति पैदा हो सकती है।
ग्रॉसी ने कहा कि मिडिल ईस्ट में स्थिति “बहुत चिंताजनक” है, और उन्होंने ईरान पर इजरायली-यूएस हमलों और उसके जवाबी मिसाइल हमलों के बाद “पूरी तरह से संयम” बरतने की अपील की।
ग्रॉसी के अनुसार, “मैं सभी पार्टियों से अपनी अपील दोहराता हूं कि वे आगे तनाव बढ़ने से रोकने के लिए पूरी तरह से संयम बरतें।” ग्रॉसी ने जोर देकर कहा कि सैन्य कार्रवाई को रोककर तुरंत कूटनीति और बातचीत पर वापस लौटना आवश्यक है।
स्पष्ट है कि परमाणु एजेंसी इस समय 'कम्युनिकेशन गैप' को खत्म करने का प्रयास कर रही है ताकि किसी भी 'परमाणु आपदा' से समय रहते बचा जा सके।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-No signs of major damage yet from airstrikes in Iran: IAEA Chief
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: iaea chief, iaea, global oil trade, oil trade, strait of hormuz, f-15 fighter jet, kuwait, prime minister narendra modi, narendra modi, gulf countries, us, delhi-tel aviv flight, air india, idf, idf issues alert, prince reza pahlavi, america, reza pahlavi, trump statement after the attack on iran, trump, trump statement, iran, israel attacks iran capital tehran, israel attack on iran, israel attack, israel, tehran, explosions, smoke, netanyahu, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved