जिनेवा। कोरोनावायरस संक्रमण की वैश्विक संख्या 30 लाख (3 मिलियन) के पार पहुंच गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के नवीनतम आंकड़ों से इस बात की जानकारी मिली है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, डब्ल्यूएचओ को सूचित किए गए कोविड-19 के पुष्टि वाले मामलों की संख्या बुधवार को 30 लाख 24 हजार 59 बताई गई। जबकि रात 11 बजे सीईटी डब्ल्यूएचओ कोविड-19 डैशबोर्ड अपडेट के अनुसार, कुल दर्ज किए गए वैश्विक मामलों में 2 लाख 8 हजार 112 मौतें भी देखने को मिली हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
यूएस हेल्थ एजेंसी के आंकड़ों की माने तो अमेरिका कुल 9 लाख 83 हजार 457 मामलों और 50 हजार 492 मौतों के साथ इस महामारी से सबसे अधिक प्रभावित हुआ है।
इसके बाद 2 लाख 10 हजार 773 व 2 लाख 1 हजार 505 मामलों के साथ सबसे अधिक प्रभावित हुए देशों की सूची में क्रमश: स्पेन और इटली का स्थान है। स्पेन में 23 हजार 822 और इटली में 27 हजार 359 लोगों की मौतें हुईं हैं।
सरकार का आरोप राइट टू हेल्थ बिल के बारे में डॉक्टर फैला रहे हैं भ्रम, रेजिडेंट्स के साथ वार्ता, मांगे मानीं, काम पर लाैटेंगे
रामनवमी पर भक्तों की भीड़ : अयोध्या में दोपहर 12 बजे से शुरू होगा राम जन्मोत्सव, पटना में तैयार हुए 20000 किलो लड्डू
उम्रकैद की सजा के बाद गैंगस्टर अतीक अहमद सुरक्षित पहुंचा साबरमती जेल
Daily Horoscope