• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

शॉपिंग मॉल में आग ‘आपराधिक लापरवाही’ का नतीजा, दोषी होंगे दंडित: पुतिन

मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को कहा कि शॉपिंग मॉल में आग आपराधिक लापरावाही का नतीजा है और इसके लिए जिम्मेदार लोगों को दंडित किया जाएगा। इस हादसे में 41 बच्चों समेत 64 लोगों की जान चली गई थी। मॉस्को से करीब तीन हजार किलोमीटर दूर दक्षिण साइबेरिया में स्थित केमरोवो के चार मंजिला विंटर चेरी शॉपिंग मॉल की चौथी मंजिल पर रविवार को भीषण आ लग गई थी। मृतकों में अधिकांश बच्चे शामिल थे, जो स्कूल की छुट्टियां होने के कारण मॉल की दुकानों, सिनेमा घर और बॉलिंग के लिए आए हुए थे। समाचार एजेंसी तास की खबर के मुताबिक, केमरोवो में घटनास्थल का दौरा करने पहुंचे पुतिन ने लापरवाही के लिए फटकार लगाई और मृतकों के रिश्तेदारों को बताया कि घटना की विस्तृत जांच की जाएगी और जिम्मेदार लोगों को दंडित किया जाएगा। उन्होंने कहा, 100 सदस्यीय जांच दल यहां कार्य कर रहा है, जिसका नेतृत्व जांच समिति के अध्यक्ष कर रहे हैं। मैं आश्वस्त करता हूं कि सभी जिम्मेदार लोगों को दंडित किया जाएगा। चौथी मंजिल पर लगी आग में बच्चों का ट्रैम्पोलिन रूम और एक सिनेमा हॉल तबाह हो गया। रूसी जांच समिति ने एक बयान में नियमों के गंभीर उल्लंघन का हवाला दिया और कहा कि परिसर के एक अग्नि सुरक्षा तकनीशियन ने आग का पता लगने के बाद अलार्म प्रणाली को बंद कर दिया था। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों की आपराधिक जांच की जा रही है। हालांकि रपट में कहा गया है कि आग बच्चे द्वारा सिगरेट जलाने वाले लाइटर के दुरुपयोग और बिजली की तारों में खराबी के कारण भी लगने की संभावना है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Mall Fire In Central Russia Due To Criminal Negligence: Putin
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mall fire, russian president, vladimir putin, criminal negligence, russia shopping mall fire, kemerovo city, russian, mall, fire, रूस, मॉल, आग, shopping center, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved