• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भारत के साथ तनाव का मुख्य स्रोत कश्मीर : पाकिस्तान

Kashmir main source of tension with India: Pakistan - World News in Hindi

न्यूयॉर्क। पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि जम्मू एवं कश्मीर को लेकर विवाद भारत के साथ तनाव का मुख्य स्रोत बना हुआ है। आसिफ ने यहां मंगलवार को एशिया सोसाइटी की एक संगोष्ठी में कहा, ‘‘जब तक भारत के साथ संबंधों में सुधार नहीं होता तब तक पड़ोस में शांति हासिल करना असंभव है।’’ एसोसिएटेड प्रेस ऑफ पाकिस्तान के अनुसार, आसिफ ने कहा कि इस्लामाबाद संबंधों को सामान्य करने और सभी विवादों को बातचीत के जरिए सुलझाने के लिए नई दिल्ली की तरफ हाथ बढ़ाया, लेकिन ‘भारत ने उचित जवाब नहीं दिया।’ उन्होंने जम्मू एवं कश्मीर सीमा पर लड़ाई करने, राजनीतिक बयानबाजी तेज करने और कश्मीर में नागरिकों पर हमले के लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि शांति के लिए ये सब ठीक नहीं है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Kashmir main source of tension with India: Pakistan
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pakistan foreign minister, khawaja asif, jammu and kashmir, pakistan, kashmir, india, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved