• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

अमेरिका-चीन व्यापारिक समझौते से कम होगी वैश्विक अस्थिरता : IMF प्रमुख

वाशिंगटन। अमेरिका और चीन के बीच हाल ही में व्यापारिक समझौते के पहले चरण पर हस्ताक्षर होने से दुनियाभर की आर्थिक वृद्धि को अवरुद्ध करने वाली अस्थिरता कम होगी। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की प्रबंध निदेशक (एमडी) क्रिस्टालिना जॉर्जीवा ने यह बयान दिया है। वाशिंगटन के एक थिंकटैंक पीटरसन इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक्स की मेजबानी में शुक्रवार को हुए एक कार्यक्रम में जॉर्जीवा ने कहा कि यह स्वागत योग्य कदम है कि पहले चरण का समझौता हो चुका है, ये संकेत कुछ अस्थिरता कम करेंगे। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, आईएमएफ प्रमुख ने कहा कि उनका संगठन और अधिक निश्चितता लाने के लिए कुछ योजनाएं बना रहा है, जो स्विट्जरलैंड के दावोस में विश्व इकोनॉमिक फोरम में सोमवार को जारी हो रहे विश्व इकोनॉमिक आउटलुक के अंग के तौर पर सार्वजनिक की जाएंगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-IMF chief Kristalina Georgieva says, China-US trade deal to reduce global uncertainty
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: imf chief kristalina georgieva, china-us trade deal, global uncertainty, imf, international monetary fund, china, america, kristalina georgieva, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved