• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

COVID-19 : वैश्विक आंकड़ा 58 लाख के पार, 3 लाख 60 हजार से अधिक मौतें

Global COVID-19 cases top 5.8 mn: Johns Hopkins - World News in Hindi

वाशिंगटन। कोरोनावायरस से संक्रमित हुए लोगों का वैश्विक आंकड़ा बढ़कर 58 लाख के पार पहुंच चुका है। वहीं, महामारी की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या 3 लाख 60 हजार से अधिक हो गई है। अमेरिका की जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने यह जानकारी दी है। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने नवीनतम आंकड़े जारी कर कहा, "दुनियाभर में शुक्रवार सुबह तक कुल 58 लाख 08 हजार 672 लोग कोविड-19 संक्रमण से संक्रमित हुए, जिनमें से मरने वालों की संख्या 3 लाख 60 हजार 289 रही।"

अमेरिका की बात करें, तो यहां महामारी से संक्रमित हुए और इससे मरने वालों लोगों की संख्या दुनिया में सबसे अधिक है।

कोरोना संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित देश अमेरिका में कुल 1 लाख 01 हजार 573 मौतों के साथ ही संक्रमण के सर्वाधिक 17 लाख 21 हजार 479 मामले दर्ज किए गए हैं।

वहीं, कोविड-19 संक्रमण के 4 लाख 38 हजार 238 मामलों के साथ ब्राजील इसके बाद दूसरा सबसे प्रभावित देश है, जबकि रूस 3 लाख 79 हजार 051 मामलों के साथ तीसरे स्थान पर है।

वहीं, 2 लाख 70 हजार 508 मामलों के साथ ब्रिटेन, 2 लाख 37 हजार 906 मामलों के साथ स्पेन, 2 लाख 31 हजार 906 मामलों के साथ इटली, 1 लाख 86 हजार 384 मामलों के साथ फ्रांस, 1 लाख 82 हजार 196 मामलों के साथ जर्मनी, 1 लाख 65 हजार 386 मामलों के साथ भारत, 1 लाख 60 हजार 979 मामलों के साथ तुर्की, 1 लाख 43 हजार 849 मामलों के साथ ईरान और 1 लाख 41 हजार 779 मामलों सहित पेरू महामारी से अन्य सबसे अधिक प्रभावित हुए देशों में शामिल हैं।

सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, वैश्विक मौतों के आंकड़े की बात की जाए, तो कुल 37 हजार 319 मौतों के साथ ब्रिटेन अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर बना हुआ है। वहीं, यूरोपीय देशों में यह आंकड़ा सर्वाधिक है।

महामारी के चलते हुई 20 हजार से अधिक मौतों वाले अन्य देशों में 33 हजार 142 मौतों के साथ इटली, 28 हजार 665 मौतों के साथ फ्रांस, 27 हजार 119 मौतों के साथ स्पेन और 26 हजार 754 मौतों के साथ ब्राजील शामिल हैं। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Global COVID-19 cases top 5.8 mn: Johns Hopkins
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: global covid-19 cases top 58 mn, johns hopkins university, coronavirus, covid 19, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved