• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

इजरायल व लीबिया के विदेश मंत्रियों ने राजनयिक संभावनाओं पर की चर्चा

Foreign ministers of Israel and Libya discussed diplomatic possibilities - World News in Hindi

जेरूसलम । इजराइली विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, इजराइल और लीबिया के विदेश मंत्रियों ने रोम में मुलाकात की है, जो औपचारिक राजनयिक संबंध नहीं रखने वाले दोनों देशों के नेताओं के बीच पहली बैठक है। बयान में कहा गया कि इजराइल के विदेश मंत्री एली कोहेन और उनके लीबियाई समकक्ष नजला एल मंगौश के बीच बैठक पिछले हफ्ते हुई थी और इसे इटली के विदेश मंत्री एंटोनियो ताजानी ने आयोजित किया था। बैठक का उद्देश्य " दोनों देशों के बीच सहयोग और संबंधों की संभावनाओं का पता लगाना था।"
इस दौरन मंत्रियों ने " दोनों राष्ट्रों के बीच ऐतिहासिक संबंधों, यहूदी-लीबियाई समुदाय की विरासत, और दोनों देशों के बीच सहयोग की संभावना और मानवीय मुद्दों, कृषि, जल प्रबंधन आदि क्षेत्रों में इजरायली सहायता" पर चर्चा की।
इजरायल के वरष्ठि राजनयिक ने कहा कि इजरायल अफ्रीका के चौथे सबसे बड़े देश लीबिया के साथ आधिकारिक संबंधों की स्थापना को बहुत महत्व देता है।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा कि इज़राइल मध्य पूर्व, अफ्रीका और एशिया के मुस्लिम देशों के साथ शांति स्‍थापित करने के लिए काम कर रहा है।
2020 में, इज़राइल ने संयुक्त अरब अमीरात और बहरीन के साथ आधिकारिक संबंध स्थापित करने के लिए सहमत हुए।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Foreign ministers of Israel and Libya discussed diplomatic possibilities
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jerusalem, israel, libya, najla el mangoush, eli cohen, muslim, united arab emirates, bahrain, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved