• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

फाइव आइस अलायंस : कोरोना वायरस के लैब से आने की संभावना कम

Five Eyes Alliance: Coronavirus less likely to come from lab - World News in Hindi

बीजिंग । फाइव आइस अलायंस ने हाल ही में बताया कि कोविड-19 महामारी के प्रयोगशाला से लीक होने की बहुत कम संभावना है । फाइव आइस अलायंस अमेरिका ,ब्रिटेन ,कनाडा ,आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड से गठित संयुक्त सूचना नेटवर्क है। सीएनएन ने इस मुद्दे पर फाइव आइस अलायंस की सूचना जानने वाले किसी पश्चिमी राजनयिक का हवाला देते हुए कहा कि नोवेल कोरोना वायरस के प्राकृतिक होने की बड़ी संभावना है और मानव- जानवर के साथ संपर्क में आने से संक्रमित हुआ। उधर आस्ट्रेलियाई अखबार देली टेलीग्राफ ने हाल ही में 15 पेज वाली फाइल की रिपोर्ट के आधार पर महामारी की हकीकत छिपाने का आरोप लगाया और दावा किया कि ये फाइल फाइव आइस अलायंस से आयी है। लेकिन ब्रिटिश अखबार द गार्जियन ने 4 मई को रिपोर्ट की कि ये फाइल फाइव आइस अलायंस की सूचना नहीं है। इन फाइलों के अमेरिका से आने की बड़ी संभावना है, जिस का उद्देश्य चीन पर दबाव डालना है । गौरतलब है कि सीआईए के निदेशक कार्यालय ने 30 अप्रैल को अपनी वेबसाइट पर एक बयान जारी कर कहा था कि सूचना जगत वैज्ञानिक जगत की व्यापक समानता से सहमत है कि नोवेल कोरोना वायरस मानव द्वारा निर्मित किया गया है। मानव ने उसका जीन परिवर्तित भी नहीं किया है। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Five Eyes Alliance: Coronavirus less likely to come from lab
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: five eyes alliance, coronavirus less likely to come from lab, coronavirus, china, five eyes intelligence, us, uk, australia, new zealand, canada, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved