नोमपेन्ह। कंबोडिया के चुनाव आयोग ने कहा है कि सत्तारूढ़ कंबोडियाई पीपुल्स पार्टी (सीपीपी) ने आम चुनाव में सभी 125 सीटों पर जीत हासिल की है। देश में विपक्ष को अवैध घोषित कर 29 जुलाई को चुनाव में भाग लेने से प्रतिबंधित कर दिया गया था। जानकारी के मुताबिक, चुनाव आयोग ने बुधवार देर रात को आधिकारिक नतीजों की घोषणा की, जिसमें दर्शाया गया कि नेशनल एसेंबली की सभी सीटों पर प्रधानमंत्री हुन सेन की पार्टी ने कब्जा जमाया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पार्टी को 76.78 फीसदी मत हासिल हुए हैं। नतीजे स्पष्ट रूप से दर्शाते हैं कि लोगों का विश्वास सीपीपी के उचित नेतृत्व में बना हुआ है और उन्होंने पूरे देश में शांति, विकास और लोकतंत्र के चुनाव का फैसला किया है। अन्य 19 उम्मीदवार छह फीसदी से अधिक मत हासिल करने में नाकाम रहे और साथ ही वे संसद की एक सीट भी हासिल नहीं कर पाए।
पूर्व विपक्षी कंबोडिया नेशनल रेस्कयू पार्टी (सीएनआरपी) नई नेशनल एसेंबली में नहीं होगी क्योंकि सर्वोच्च न्यायालय ने चुनाव से पहले इसे प्रतिबंधित कर दिया था। अमेरिका समेत कई देशों ने इन चुनावों की वैधता पर सवाल उठाया है। चुनावी नतीजों के बाद अमेरिका ने कंबोडिया के लिए वीजा सम्बंधी प्रतिबंधों को बढ़ा दिया है।
अमृतपाल सिंह ने कैसे सशस्त्र भारत-विरोधी बल को खड़ा किया, रेंज में आग्नेयास्त्रों का प्रशिक्षण दिया...यहां पढ़िए
नितिन गडकरी को धमकी भरे कॉल, महाराष्ट्र पुलिस ने कर्नाटक जेल का निरीक्षण किया
ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 33.06 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की
Daily Horoscope