• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

2022 में डेनमार्क ने बनाया नया ग्रीन एनर्जी रिकॉर्ड

Denmark sets new green energy record in 2022 - World News in Hindi

कोपेनहेगन | डेनमार्क में 2022 में सोलर पैनल और विंड टर्बाइन्स ने 21.2 टेरावाट प्रति घंटे बिजली का एक नया ग्रीन रिकॉर्ड बनाया, जो 2021 की तुलना में 22 प्रतिशत अधिक है। इसकी सूनचा डेनिश उद्योग परिसंघ (डीआई) ऊर्जा विभाग ने दी। डीआई एनर्जी के उद्योग निदेशक ट्रॉल्स रानिस ने एक बयान में कहा, डेनमार्क में, सोलर सेल्स और वाइंड टर्बाइन्स ने कभी भी 2022 के जितनी बिजली का उत्पादन नहीं किया। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, डेनिश एनर्जी एजेंसी के आंकड़ों का हवाला देते हुए, डीआई ने कहा कि विंड टर्बाइन्स ने 2022 में 19 टेरावाट बिजली और सोलर फोटोवोल्टिक्स ने 2.2 टेरावाट बिजली का उत्पादन किया। 2021 में, सौर और पवन ऊर्जा ने मिलकर 17.3 टेरावाट उत्पन्न किए गए थे।
रानिस ने कहा, न केवल डेनमार्क में कंज्यूमर्स के लिए विंड टर्बाइन और सोलर सेल सस्ती और हरित बिजली का उत्पादन करते हैं, वे यूरोप में हरित संक्रमण में भी योगदान करते हैं। यह एक बड़ी जीत है।
उन्होंने कहा कि डेनमार्क ने एक साल पहले की तुलना में 2022 में अधिक ऊर्जा का निर्यात किया और कम आयात किया।
डीआई एनर्जी के अनुसार, इंडस्ट्री ने 2022 में 5.3 मिलियन घरों के लिए पर्याप्त हरित बिजली उत्पन्न की, जो 2021 में लगभग एक मिलियन थी।
रानिस ने कहा, यह भविष्य के लिए उम्मीद की रोशनी है। अगर हमारे पास 2030 तक बढ़ी हुई खपत की आपूर्ति करने के लिए पर्याप्त हरित ऊर्जा है, तो इसके लिए नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों से वर्तमान बिजली उत्पादन में पांच गुना वृद्धि की आवश्यकता होगी।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Denmark sets new green energy record in 2022
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: denmark, solar panels, danish industry di, europe, solar photovoltaics, wind turbines, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved