• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ब्राजील में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 54 हुई

Death toll from Brazil flooding reaches 54 - World News in Hindi

रियो डी जनेरियो। ब्राजील के दक्षिणपूर्व स्थित मिनस गेरैस राज्य में आई भीषण बाढ़ से मरने वालों की संख्या 54 हो गई है। अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि राज्य की राजधानी बेलो होरिजोंटे के मेट्रो क्षेत्र में लगभग आधी मौतें हुईं। यहां 110 साल के बाद जनवरी के माह में सबसे खतरनाक बरसात हो रही है।

बेलो होरिजोंटे में मंगलवार रात तीन घंटों में लगभग 180 एमएम बारिश हुई। पड़ोस में जहां पहले पानी भारता भी नहीं था, वहां भी दर्जनों सड़कों की गंभीर क्षति हुई है।

मिनस गेरैस राज्य में कुल 101 शहरों ने पिछले दिनों आपातकाल की स्थिति घोषित की और कम से कम 28 हजार लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा है।

सिविल डिफेंस सर्विस ने अगले कुछ घंटों के लिए एक तूफान की चेतावनी जारी की, जिसके बाद से स्थिति के और खराब होने की आशंका जताई जा रही है। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Death toll from Brazil flooding reaches 54
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: brazil flooding, brazil, flood, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved