• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

वियतनाम बोट हादसे में मारे गए 15 भारतीयों के पार्थिव शरीर मुंबई भेजे गए

Bodies of 15 Indians killed in Vietnam boat accident sent to Mumbai - World News in Hindi

हनोई। वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास बोट हादसे में मारे गए 15 भारतीय नागरिकों के पार्थिव शरीर हो ची मिन्ह सिटी से मुंबई के लिए वियतनाम एयरलाइंस की फ्लाइट से रवाना क‍िए गए। हनोई में भारतीय दूतावास ने बताया कि ये पार्थिव शरीर सोमवार देर शाम मुंबई पहुंचेंगे। आंध्र प्रदेश, केरल और तमिलनाडु की राज्य सरकारें अपने-अपने राज्यों में पार्थिव शरीर पहुंचाने की व्यवस्था करेंगी। वियतनाम में भारतीय दूतावास ने हादसे के बाद मदद करने के लिए वियतनामी अधिकारियों का धन्यवाद भी किया। दूतावास ने कहा, "हम अपने वियतनामी दोस्तों की ओर से मिले शोक संदेशों और प्रार्थनाओं के लिए आभारी हैं। इस बेहद दुख की घड़ी में आपकी प्रार्थनाओं, मदद और साथ ने हमें हिम्मत दी।"
इस बीच, दुखद नाव दुर्घटना के बाद फु क्वोक में इलाज करा रहे भारतीय नागरिक का रविवार शाम को सफलतापूर्वक मेडिकल प्रोसीजर हुआ। भारतीय दूतावास के अनुसार, उसे सोमवार को हो ची मिन्ह सिटी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसके परिवार के सदस्य भी वियतनाम पहुंच गए हैं।
वियतनाम के दक्षिणी अन जियांग प्रांत की पुलिस ने रविवार को पर्यटक नाव से जुड़े कथित नियमों के उल्लंघन के मामले में एक स्थानीय व्यक्ति को हिरासत में लिया और उसके खिलाफ आपराधिक कार्रवाई शुरू की।
हिरासत में लिए गए व्यक्ति की पहचान 57 वर्षीय नाव के कप्तान गुयेन होंग हाई के रूप में हुई है। वह अन जियांग प्रांत के थुआन तिएन इलाके का रहने वाला है और फु क्वोक स्पेशल जोन में अस्थायी रूप से रह रहा था।
शुरुआती जानकारी के अनुसार, नाव में करीब 32 भारतीय पर्यटक सवार थे। इनमें 17 लोग तमिलनाडु से थे, जबकि बाकी आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और केरल के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि यह नाव फु क्वोक के दक्षिणी समुद्री इलाके में चलते समय पलट गई। फु क्वोक वियतनाम का एक मशहूर पर्यटन स्थल है। हादसे के तुरंत बाद बचाव दल, स्थानीय लोग और आपातकालीन कर्मचारी मौके पर पहुंचे और बड़े स्तर पर बचाव अभियान शुरू किया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bodies of 15 Indians killed in Vietnam boat accident sent to Mumbai
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: vietnam boat accident, phu quoc boat tragedy, indian tourists, mumbai, ho chi minh city, vietnam airlines, indian embassy, nguyen hong hai, an giang police, rescue operation, tamil nadu, andhra pradesh, kerala, telangana, tourist boat, mortal remains, boating regulations, vietnam news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved