• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी ने ईवीएम से छेड़छाड़ की आशंका जताई

Bangladesh Nationalist Party fears EVM tampering - World News in Hindi

ढाका। बांग्लादेश में प्रमुख राजनीतिक दलों ने आगामी 30 जनवरी को होने वाले मेयर चुनाव के लिए कमर कस ली है। विपक्षी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) के उपयोग के बारे में संदेह जताया है। इसने दावा किया है कि सरकार इसे एक साजिश के हिस्से के रूप में इस्तेमाल करेगी। 'ढाका ट्रिब्यून' के मुताबिक, दोनों पार्टियां-अवामी लीग और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी - मेयर चुनाव के लिए 28 दिसंबर को अपने उम्मीदवारों के नाम अंतिम रूप से तय करेंगी। चुनाव आयोग (ईसी) ने ढाका साउथ सिटी कॉर्पोरेशन (डीएससीसी) और ढाका नॉर्थ सिटी कॉर्पोरेशन (डीएनसीसी) के चुनाव की तारीख 30 जनवरी निर्धारित की है। बीएनपी स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य खांडेकर मुशर्रफ हुसैन ने कहा, "हम जानते हैं कि इस बार भी ईवीएम के इस्तेमाल से कोई निष्पक्ष चुनाव नहीं होगा। हम ढाका शहर के चुनाव के आखिरी दिन तक ईवीएम के इस्तेमाल के खिलाफ बने रहेंगे।"
हालांकि अवामी लीग के मेयर प्रत्याशी सईद खोकोन ने कहा कि ईवीएम का उपयोग सिटी कॉर्पोरेशन कानून के नियमों के अनुसार होगा।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bangladesh Nationalist Party fears EVM tampering
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: opposition bangladesh nationalist party, electronic voting machine, bnp, bangladesh awami league, dhaka south city corporation, dhaka north city corporation, awami league mayoral candidate saeed khokone, सईद खोकोन, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved