• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

अमेरिका ने कहा - पाकिस्तान कट्टरपंथी संगठनों पर रोक लगाए

वाशिंगटन/इस्लामाबाद। अमेरिका ने पाकिस्तान से औपचारिक रूप से कट्टरपंथी धार्मिक समूहों पर प्रतिबंध लगाने वाले कानून को तुरंत लागू करने का आग्रह किया है। अखबार 'डॉन' की रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई आतंकवादी हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के जमात-उद-दावा (जेयूडी) और फलाह-ए-इंसानियत फाउंडेशन (एफआईएफ) पर प्रतिबंध समाप्त करने के लिए पिछले सप्ताह घोषित एक निर्णय के बाद अमेरिका की ओर से यह सुझाव दिया गया है। वाशिंगटन ने इन दोनों संगठनों को आतंकवादी समूहों के रूप में नामित किया है। पाकिस्तानी मीडिया ने पिछले महीने एक रिपोर्ट में कहा था कि हजारों स्वयंसेवकों की मदद से बड़े चैरिटी नेटवर्क का प्रबंधन करने वाले दो संगठन अस्थायी रूप से इस्लामाबाद की प्रतिबंधित संगठनों की सूची से बाहर आ गए हैं, क्योंकि इन दोनों संगठनों को संयुक्त राष्ट्र प्रस्ताव के तहत प्रतिबंधित करने वाला अध्यादेश निष्प्रभावी हो गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-America said - Pakistan bans fundamentalist organizations
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: america, pakistan bans, fundamentalist, organizations, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved