कंधार| कंधार के दक्षिणी प्रांत में बुधवार सुबह एक आत्मघाती हमले में कम से कम छह पुलिसकर्मी घायल हो गए। इसकी जानकारी अफगानिस्तान के आंतरिक मंत्रालय ने एक बयान में दी। टोलो न्यूज के रिपोर्ट अनुसार, आंतरिक मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि यह घटना कंधार शहर के पीडी 11 में ऐनो मीना टाउनशिप में हुई, जब एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटक पदार्थ से भरे वाहन में विस्फोट कर दिया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि घटना एक सुरक्षा चौकी के करीब हुई।
इस हमले की अब तक तालिबान सहित किसी भी समूह ने जिम्मेदारी नहीं ली है।
--आईएएनएस
राजस्थान में पेट्रोलियम डीलर्स की 2 अक्टूबर से प्रस्तावित अनिश्चतकालीन हड़ताल स्थगित
पीएम मोदी पहुंचे भाजपा मुख्यालय- पार्टी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक शुरू
अजय माकन बने कांग्रेस के नये कोषाध्यक्ष
Daily Horoscope