• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लंदन में नए साल पर 58 अवैध कार्यक्रमों का भंडाफोड़, 217 लोगों पर जुर्माना

58 illegal activities busted in London, 217 people fined - World News in Hindi

लंदन| समाचार पत्रों की रिपोर्ट के अनुसार, लंदन में पुलिस अधिकारियों ने नए साल पर 58 संगीत कार्यक्रमों और पार्टियों का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने 217 लोगों पर जुर्माना भी लगाया। सिन्हुआ समाचार एजेंसी ने रविवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि इंग्लैंड में टियर फोर प्रतिबंधों का उल्लंघन करने वालों पर यह कदम उठाया गया।

पुलिस ने कहा कि उनमें से अधिकांश ने अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद अपने कार्यक्रम बंद कर दिए, जबकि 5 लोगों पर बड़ी सभाओं के आयोजन के लिए 10,000 पाउंड का जुर्माना लगाया गया।

1 जनवरी को 12.32 बजे एडगवेयर रोड पर गंभीर हिंसा की एक घटना में 18 और 19 वर्ष की आयु के दो किशोर लड़के घायल हो गए। 17 वर्षीय एक लड़की के सिर पर भी चोट लगी। उसे किसी ने कांच की बोतल से मारा था।

इवनिंग स्टैंडर्ड अखबार के अनुसार, एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

इंग्लैंड के कई अन्य हिस्सों में पहले से ही सबसे अधिक टीयर चार प्रतिबंध लगे हुए हैं, इस दौरान यहां रहने वाले लोगों को घर पर ही रहने की हिदायत दी गई है।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-58 illegal activities busted in London, 217 people fined
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: 58 illegal, activities, busted, london, 217 people, fined\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved