• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कोविड-19 : यूएई में 546 नए मामले

546 new COVID-19 cases reported in UAE - World News in Hindi

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में कोरोनावायरस महामारी के 546 नए मामले सामने आने के बाद यहां कोविड-19 से संक्रमित लोगों का कुल आंकड़ा बढ़कर 15 हजार 738 हो गया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने यूएई की मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ एंड प्रिवेंशन के बुधवार को जारी बयान के हवाले से कहा कि सामने आए नए मामलों में कई देशों के नागरिक शामिल हैं और चिकित्सा उपचार प्राप्त कर रहे सभी मरीजों की हालत स्थिर है। मिनिस्ट्री ने कहा कि यूएई में कोरोना महामारी से 206 अन्य मरीज ठीक हुए हैं, जिसके बाद से यहां उपचार के बाद पूर्ण रूप से स्वस्थ हुए मरीजों का कुल आंकड़ा अब 3 हजार 359 हो गया है। वहीं, 11 नई मौतों के बाद से कोविड-19 संक्रमण के चलते हुई मौतों का आंकड़ा भी बढ़कर 157 पहुंच गया। सभी खाड़ी देशों में सबसे पहले कोरोनावायरस संक्रमण के मामले यूएई में ही देखने को मिले थे। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-546 new COVID-19 cases reported in UAE
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: 546 new covid-19 cases, uae, coronavirus, covid 19, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved