• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ग्रीस में जंगल की आग से 3 की मौत

3 killed in wildfires in Greece - World News in Hindi

एथेंस । पूरे ग्रीस में जारी जंगल की आग में तीन लोगों की मौत हो गई है। सिन्हुआ समाचार एजेंसी ने ग्रीक राष्ट्रीय प्रसारक ईआरटी का हवाला देते हुए बताया कि वोलोस के पास एक ट्रेलर में एक महिला मृत पाई गई। यहां बुधवार को भीषण जंगल की आग लगी थी। उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। रिपोर्ट के मुताबिक, इस बीच, कुछ किलोमीटर दूर एक 45 वर्षीय चरवाहा मृत पाया गया। वह अपने भाई के साथ जानवरों को सुरक्षित स्थान पर ले जा रहा था। इससे पहले इविया द्वीप पर कैरिस्टोस के समुद्र तटीय रिसॉर्ट के पास भी एक व्यक्ति का शव मिला। मंगलवार को वहां पानी गिराने वाला एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिससे पायलट और सह-पायलट की मौत हो गई थी|
पिछले 10 दिनों में पूरे ग्रीस में कुल 594 जंगल में आग लगी है, जिसमें बुधवार को लगी 61 आग भी शामिल है। जलवायु संकट और नागरिक सुरक्षा मंत्री वासिलिस किकिलियास ने कहा, वोलोस के पास लगी आग सबसे चुनौतीपूर्ण है।
उन्होंने बताया कि 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान होने के कारण बस्तियां खाली करा ली गई हैं और तेज हवाओं के कारण आग ज्यादा फैल रही है।
रिपोर्ट के मुताबिक, वोलोस औद्योगिक क्षेत्र के पास आग की लपटों से फायर ब्रिगेड जूझ रहे हैं। यहां कारखानों को भी खाली करा लिया गया है।
अग्निशमन सेवा ने कहा कि वे कोर्फू और रोड्स द्वीपों पर फिर से भड़की आग से लड़ रहे हैं।
रोड्स द्वीप पर लगातार नौवें दिन जंगल की आग के कारण बुधवार को आपातकाल घोषित कर दिया गया। हालांकि इसका यह मतलब यह नहीं है कि रोड्स आगंतुकों के लिए सुरक्षित नहीं है।
ग्रीक राष्ट्रपति कतेरीना सकेलारोपोलू ने बुधवार को इटली, पुर्तगाल, माल्टा और बुल्गारिया के अपने समकक्षों के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। उनके कार्यालय ने घोषणा की कि उन्होंने जलवायु संकट से निपटने के लिए दक्षिणी यूरोपीय देशों के बीच एक संयुक्त पहल का सुझाव दिया है।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-3 killed in wildfires in Greece
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: athens, greece, caristos, evia, vassilis kikilias, corfu, italy, portugal, malta, bulgaria, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved