• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

तुर्की में मालवाहक जहाज पलटने से 2 की मौत, 6 को बचाया गया

2 killed, 6 rescued by cargo ship overturning in Turkey - World News in Hindi

अंकारा| तुर्की के ब्लैक सी प्रांत के बारटिन के तट पर मालवाहक जहाज के दुर्घटनाग्रस्त होने से 2 क्रू मेंबर की मौत हो गई है। अधिकारियों के अनुसार 6 लोगों को बचा लिया गया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, स्टेट एजेंसी अनादोलु ने रविवार को बताया कि यह एक रूसी मालवाहक जहाज था, जिसमें कुल 13 रूसी क्रू मेंबर सवार थे। बाद में तुर्की कोस्ट गार्ड ने अपनी वेबसाइट पर इसे सही करते हुए कहा कि इसमें 12 क्रू मेंबर थे। इस बीच हुर्रियत दैनिक ने बताया कि क्रू मेंबर में 2 रूसी और 10 यूक्रेनियन लोग शामिल थे। तुर्की के ट्रांसपोर्ट एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर मिनिस्ट्री ने एक ट्वीट में कहा कि अरविन नाम के इस जहाज ने खराब मौसम के कारण 2 टुकड़ों में टूटने और डूबने से पहले बंदरगाह पर लंगर डाला था। यह जहाज जॉर्जिया से बुल्गारिया जा रहा था। तुर्की की नौसेना ने लापता लोगों को खोजने के लिए बचाव प्रयासों के तहत एक जहाज तैनात किया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-2 killed, 6 rescued by cargo ship overturning in Turkey
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: 2 killed, 6 rescued, cargo ship, overturning, turkey, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved