• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

इथियोपिया में सामने आए कोविड-19 के 1,161 नए मामले

1,161 new cases of Kovid-19 revealed in Ethiopia - World News in Hindi

अदीस अबाबा| इथियोपिया में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 1,161 नए मामले सामने आए हैं। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि बुधवार की शाम तक देश में कोविड-19 मामलों की कुल संख्या बढ़कर 1,61,974 हो चुकी थी। इसी अवधि में 5 मौतें होने के बाद मरने वालों का आंकड़ा 2,391 पर पहुंच गया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में इस पूर्वी अफ्रीकी देश में 364 लोग ठीक हुए। इसके बाद ठीक होने वाले लोगों की कुल संख्या 1,36,443 हो गई है। इथियोपिया में अभी लगभग 23,138 सक्रिय मामले हैं, जिनमें से 398 की स्थिति गंभीर है। बता दें कि अफ्रीका का दूसरा सबसे ज्यादा आबादी वाला देश इथियोपिया है और अब तक पूर्वी अफ्रीका क्षेत्र में सबसे ज्यादा कोविड मामले दर्ज कर चुका है। अफ्रीका के रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्रों के नए आंकड़ों के मुताबिक इथियोपिया के कोविड मामलों की संख्या अफ्रीकी महाद्वीप के कुल मामलों की करीब 4 प्रतिशत है। इथियोपियाई सरकार जनता से लगातार आग्रह कर रही है कि वह इस घातक वायरस से बचने के लिए सभी एहतियाती कदम उठाएं। यहां अब तक कोरोनावायरस के 21,52,739 टेस्ट हो चुके हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-1,161 new cases of Kovid-19 revealed in Ethiopia
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: 1161 new cases, kovid-19, revealed, ethiopia, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved