• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

पूर्वजों से मिला सूफी व शास्त्रीय संगीत का ज्ञान : जिला खान

जयपुर। जवाहर कला केंद्र में आयोजित किए जा रहे परफाॅर्मिंग आर्ट्स फेस्टिवल नवरस के चौथे दिन मंगलवार को मीट द आर्टिस्ट सेशन में सूफी गायिका एवं अभिनेत्री जिला खान और लेखक एवं सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. मृदुला सिंह दर्शकों से रूबरू हुए। मीट द आर्टिस्ट मीट द आर्टिस्ट कार्यक्रम में जिला खान ने कहा कि उन्हें अपने पूर्वजों से सूफी व शास्त्रीय संगीत का ज्ञान मिला है। अपने परिवार के बारे में उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति ही एकमात्र जागीर है, जिसे हमारे पूर्वजों ने हमें सौंपी है। मेरे परिवार की गत 7 पीढ़ियों का शास्त्रीय संगीत से जुड़ाव रहा है। सुप्रसिद्ध गायिका बनने की मेरी जीवन यात्रा में मेरे पिता सबसे प्रमुख प्रेरणा स्त्रोत रहे हैं। जिला संगीत को और बेहतर बनाने के लिए कुछ ना कुछ नया सीखती रहती हैं और शोध करती हैं। वे अपने परिवार के इतिहास व संस्कृति को संरक्षित करने की दिशा में भी सक्रिय कार्य कर रही हैं। भारतीय शास्त्रीय, वर्ल्ड म्यूजिक और सूफी संगीत जैसी विभिन्न शैलियों में गाने में सक्षम इस बहुमुखी गायिका ने स्वयं से संगीत की षिक्षा प्राप्त कर रहे दुनियाभर के सम्पन्न एवं वंचित विद्यार्थियों, के लिए की गई अपने प्रयासों पर भी प्रकाष डाला। जिला खान द्वारा रणथम्बोर फेस्टिवल भी क्यूरेट किया गया है, जो परम्परागत संगीत के संरक्षण की दिशा में कार्य करता है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Zila Khan in Meet the Artist Program at JKK jaipur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: zila khan, meet the artist, jkk, jaipur, writer and social worker, dr mridula singh, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved