• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दो युवतियों को भगा ले जाने में छह के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

Two women carrying away an FIR against six in gonda - Gonda News in Hindi

गोंडा। जिले के खरगूपुर थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों से दो युवतियों को भगा ले जाने की प्राथमिकी परिजनों ने स्थानीय थाने में दर्ज कराई है। पहली घटना ग्राम पंचायत असिधा के मजरा लहदोवा का है। यहां एक 17 वर्षीय युवती को पड़ोस के लोनावा दरगाह निवासी नूर आलम इंसान उल्ला व एक अज्ञात युवक द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया। इसी तरह ग्राम सिसई जंगल में एक 16 वर्षीय युवती को गांव से सटे पड़ोसी जिले बहराइच के थाना विशेश्वरगंज क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम इमरती कुरसहा निवासी मोनू सोनू व राम बदल द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया। भगा ले जायी गयी दोनों युवतियों के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने छह आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक ब्रजेन्द्र पटेल ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी व लड़कियों की बरामदगी के लिए सम्भावित स्थानों पर पुलिस बल भेजा जा रहा है।

[ ये युवक रोज खा जाता है छिपकली और बिच्छू]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-Two women carrying away an FIR against six in gonda
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: two, women, carrying, away, fir, against six, gonda, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, gonda news, gonda news in hindi, real time gonda city news, real time news, gonda news khas khabar, gonda news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved