• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भारत ने लिया बदला, LOC पर भारतीय सेना ने मार गिराए 3 पाक सैनिक

Three Pakistani soldiers killed in retaliatory firing by Indian Army - India News in Hindi

नई दिल्ली। भारतीय सेना ने एलओसी पार तीन पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया है। क्रॉस बॉर्डर फायरिंग में एक पाकिस्तानी जवान के घायल होने की भी खबर है। पाकिस्तानी मीडिया ने इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशंस के हवाले से इस खबर की पुष्टि की है। घटना उस समय की है जब जासूसी के कथित आरोप में पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय नौसेना के पूर्व कमांडर कुलभूषण जाधव से मिलकर उनका परिवार स्वदेश के लिए रवाना हुआ था। इसके दो दिन पहले जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर पाक की ओर से की गई फायरिंग में सेना का एक मेजर और तीन जवान शहीद हो गए थे।

आपको बता दें कि एलओसी पर पाकिस्तान की तरफ से लगातार सीजफायर तोड़ा जा रहा है। इसके बावजूद पाकिस्तानी मीडिया ने भारत पर सीजफायर तोडऩे का आरोप लगाया है। भारतीय और पाकिस्तानी सैनिकों के बीच रविवार को भी पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर भारी गोलीबारी हुई थी। वहीं, भारतीय सैनिकों ने जम्मू एवं कश्मीर के झांगर सेक्टर में सीमा पार गोलीबारी के दौरान एक पाकिस्तानी निशानेबाज को मार गिराया था। 

पाकिस्तानी सेना ने शाहपुर इलाके में नियंत्रण रेखा पर भारतीय चौकियों को निशाना बनाने के लिए मोर्टार, स्वाचालित व छोटे हथियारों का इस्तेमाल किया था। इसके पहले शनिवार को राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया, जिसमें चार भारतीय सैन्यकर्मी शहीद हो गए। इसमें एक मेजर भी शामिल था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Three Pakistani soldiers killed in retaliatory firing by Indian Army
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: three soldiers killed, pakistan army, indian forces, pakistan, inter services public relations, ispr, rakhchikri sector, line of control, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved