• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उद्धव ठाकरे ने कहा, अगर वीर सावरकर प्रधानमंत्री होते तो पाकिस्तान नहीं होता

There would have been no Pakistan if Savarkar was PM: Uddhav Thackeray - India News in Hindi

मुंबई। शिवसेना प्रमुख (Shiv Sena chief) उद्धव ठाकरे (Shiv Sena Chief Uddhav Thackeray) ने हिंदुत्व विचारक वीर सावरकर (Hindutva Ideologue Veer Savarkar) की तारीफ करते हुए उन्हें भारत रत्न (Bharat Ratna) देने की मांग का समर्थन किया। मंगलवार को ठाकरे ने कहा कि अगर हिंदुत्व विचारक वीर सावरकर उस समय देश के प्रधानमंत्री होते तो पाकिस्तान अस्तित्व में ही नहीं आता। उन्होंने वीर सावरकर को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की मांग की। ठाकरे ने एक आत्मकथा ‘सावरकर: इकोज फ्रॉम अ फॉरगाटेन पास्ट’ के विमोचन के मौके पर यह बात कही। वह बोले, ‘सावरकर को भारत रत्न सम्मान से नवाजा जाना चाहिए। हम (महात्मा) गांधी और (पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल) नेहरू द्वारा किए गए काम से इनकार नहीं करते है, लेकिन देश ने दो से अधिक परिवारों को राजनीतिक परिदृश्य पर अवतरित होते हुए देखा।’ बता दें कि शिवसेना पहले से सावरकर को भारत रत्न देने की मांग करती रही है। देखिए संबंधित विडियो ठाकरे ने आगे कहा, ‘उन्हें नेहरू को वीर कहने में गुरेज नहीं होता यदि वह 14 मिनट भी जेल के भीतर सावरकर की तरह रहे होते। सावरकर 14 वर्षों तक जेल में रहे थे।’ उन्होंने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गांधी को इस किताब की एक प्रति दी जानी चाहिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-There would have been no Pakistan if Savarkar was PM: Uddhav Thackeray
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: no pakistan if savarkar was pm, uddhav thackeray, shiv sena chief uddhav thackeray, hindutva ideologue veer savarkar, veer savarkar, prime minister, mahatma gandhi, first prime minister jawaharlal nehru, india news, india news in hindi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved