जयपुर। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने भाजपा सरकार पर देश के
लोकतंत्र व संविधान की भावना के खिलाफ काम करने को निंदनीय करार दिया है। [ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
पायलट
ने बयान जारी कर कहा कि भाजपा चुनाव से पहले भी उत्तर-पूर्व के राज्यों
में सरकारों को अस्थिर कर रही थी और अब भी जनादेश के खिलाफ जाकर सरकार
बनाकर साबित किया है कि भाजपा विपरीत जनादेश आने के बावजूद सत्ता में काबिज
होने के लिए संवैधानिक पदों व मूल्यों का हनन कर रही है। उन्होंने कहा कि
मणिपुर व गोवा में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी के रूप में जीती है, परंतु
कांग्रेस को सरकार बनाने के लिए अवसर देने के स्थान पर भाजपा की सरकारें
गठित की जा रही हैं, जो बताता है कि जनादेश पक्ष में हो या खिलाफ भाजपा
सत्ता का दुरुपयोग कर सरकार बनाना चाहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीति
जनादेश को धता बताकर सत्ता पर काबिज होना है। आज देश भाजपा के राज में
लोकतांत्रिक मूल्यों के पतन का गवाह बन रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा
जनभावना के विपरीत काम कर अराजकता को बढ़ावा दे रही है।
मुख्तार अंसारी की मौत : पूर्वांचल के चार जिलों में अलर्ट, बांदा में भी बढ़ी सुरक्षा, जेल में अचानक बिगड़ी थी तबीयत
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope