• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

भारत में 91% कारोबारी महसूस करते हैं साइबर हमले का खतरा:सर्वे

नई दिल्ली। बात जब साइबर सुरक्षा की आती है तो भारत में 91 प्रतिशत कारोबारियों का कहना है कि व्यापार और आईटी परिचालन की जटिलता की वजह से उनका संगठन खतरे में है, जो एपीजे (एशिया-प्रशांत और जापान) की औसत 85 फीसदी और वैश्विक औसत 83 फीसदी से काफी अधिक है। अग्रणी आईटी कंपनी सिट्रिक्स और पॉन्मन इंस्टीट्यूट के एक वैश्विक अध्ययन के अनुसार, 72 प्रतिशत व्यवसायों का कहना है कि नया सुरक्षा ढांचा तैयार करने का वक्त आ गया है। सिट्रिक्स के भारतीय उपमहाद्वीप के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष और कंट्री हेड पराग अरोडा ने कहा, पारंपरिक व्यवसाय तेजी से डिजिटल होते जा रहे हैं, इससे उनका कार्यस्थल केवल कार्यालय की दीवारों तक सीमित नहीं रहता। हालांकि इस बदलाव ने आधुनिक कार्यबल को अधिक लचीला और उत्पादक बना दिया है। लेकिन इससे सुरक्षा चिंताएं भी बढी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-survey says, 91 percent traders feel dangers of cyber attack
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: survey, traders, dangers, cyber attack, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved