• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रिलायंस एंटरटेनमेंट ने ‘हड़प्पा ट्रायलॉजी’ के अधिकार खरीदे

Reliance Entertainment acquires rights of Harappa Trilogy - India News in Hindi

मुंबई। अनिल डी. अंबानी के स्वामित्व वाली रिलायंस एंटरटेनमेंट ने विनीत बाजपई की ‘हड़प्पा ट्रायलॉजी’ के मोशन पिक्चर, वेब-सीरीज, गेमिंग और मर्चेंडाइजिंग अधिकार खरीदे हैं। यहां जारी एक बयान में कहा गया है कि जल्द ही इस पर एक बड़े बजट की फिल्म बनाई जाएगी, या एक कई सीजन तक चलनेवाला ऑरिजिनल वेब-सीरीज बनाया जाएगा। कंपनी ने हाल ही में ऑरिजिनल वेब-सीरीज ‘सैक्रेड गेम्स’ की सफलता के साथ व्यापक प्रशंसा हासिल की है। ‘हड़प्पा ट्रायलॉजी’ में तीन उपन्यास -हड़प्पा : कर्स ऑफ ब्लड रिवर (2017), प्राले : द ग्रेट डील्ज (जनवरी, 2018) और काशी : सेक्रेट ऑफ द ब्लैक टेंपल (सितंबर, 2018) शामिल हैं। इन किताबों का हिन्दी, गुजराती और मराठी में भी अनुवाद किया गया है।
रिलायंस एंटरटेनमेंट की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (कंटेंट सिंडिकेशन) श्वेता अग्निहोत्री ने कहा, ‘‘इसमें इतिहास, पौराणिक कथाओं, फंतासी, अपराध, रोमांच और समकालीन कथाओं के दायरे में फैली कहानी है। यह सही कहानी है, जिसे सिनेमा और डिजिटल सामग्री के व्यापक दर्शकों को बताया जाना चाहिए।’’
ट्रायलॉजी के लेखक विनीत बाजपई का कहना है, ‘‘इन किताबों को सभी उम्र वर्ग के दसियों हजार ग्राहकों का प्यार मिला है। हर कोई इस गाथा को सिल्वर स्क्रीन पर देखना चाहता है। मैं रिलायंस एंटरटेनमेंट से बेहतर साझेदार की उम्मीद नहीं कर सकता था।’’
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Reliance Entertainment acquires rights of Harappa Trilogy
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: reliance entertainment, harappa trilogy, रिलायंस एंटरटेनमेंट, हड़प्पा ट्रायलॉजी, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved