• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नए नियमों के तहत विज्ञप्ति जारी कर करेंगे अध्यापकों की भर्ती : देवनानी

Recruitment of teachers will be issued under new rules: Devnani - Jaipur News in Hindi

जयपुर। शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को विधानसभा में कहा कि अध्यापकों की नियुक्ति के लिए नए नियमों के तहत विज्ञप्ति जारी की जाएगी। उन्होंने शून्यकाल में इस संबंध में उठाए मुद्दे पर हस्तक्षेप करते हुए बताया कि प्रारंभिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित विद्यालयों में वर्ष 2012 में अध्यापकों की नियुक्ति पंचायतीराज अधिनियम के अंतर्गत संबंधित जिला परिषदों द्वारा किए जाने का प्रावधान था।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2012 में पंचायतीराज विभाग द्वारा 41 हजार तृतीय श्रेणी अध्यापक पदों पर नियुक्ति की विज्ञप्ति जारी की गई, जिसमें जिला हनुमानगढ़ की उच्च प्राथमिक विद्यालयों के लिए 676 तथा श्रीगंगानगर की उच्च प्राथमिक विद्यालयों के लिए 741 पद विज्ञापित किये गए। इनमें से हनुमानगढ़ में 85 तथा श्रीगंगानगर में 136 पद कुल 221 तृतीय भाषा पंजाबी के लिए विज्ञापित किय गए। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा राजस्थान पंचायती राज अधिनियम में संशोधन कर प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय के अध्यापक पद के चयन के लिए निदेशक, प्रारम्भिक शिक्षा राजस्थान को प्राधिकृत अधिकरण बना दिया गया है। भर्ती संबंधी पूर्व प्रावधान अथवा प्रक्रिया के स्थान पर नए नियमों का अन्त:स्थापन किया गया है और इसके अनुसार ही भर्ती प्रक्रिया की जाएगी। उन्होंने बताया कि नए नियमों के तहत नई विज्ञप्ति जारी की जाएगी और पुन: विधि विभाग से परीक्षण करवा कर नियमों के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Recruitment of teachers will be issued under new rules: Devnani
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: vasudev devnani, state minister of education, recruitment, teachers, issued, under, new rules, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved