• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मोदी में जल्द सीखने की कला: प्रणब

president pranab mukherjee praises PM modi for his capability to learn fast - India News in Hindi

मुंबई। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने शुक्रवार को कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चीजों से निपटने के तरीके और जल्द सीखने की कला से प्रभावित हैं। यहां इंडिया टुडे कॉनक्लेव में मुखर्जी ने कहा,मोदी का चीजों से निपटने का अपना तरीका है और मैं जल्द सीखने की उनकी कला के लिए उन्हें श्रेय देता हूं। उन्होंने कहा कि यह उल्लेखनीय है कि संसद में बिना किसी पूर्व अनुभव के मोदी ने जटिल अंतरराष्ट्रीय मामलों और अर्थव्यवस्था के मामलों में श्रेष्ठता हासिल की हैं। मुखर्जी ने कहा,चरण सिंह से लेकर चंद्रशेखर तक हर प्रधानमंत्री को संसद का गहन अनुभव था। लेकिन एक व्यक्ति जो सीधे प्रांत की सरकार से आ रहा है, वह विदेश संबंधों, जटिल बाह्य अर्थव्यवस्था पर श्रेष्ठता स्थापित करता है, उस पर चर्चा करता है। उन्होंने कहा कि किस तरह प्रधानमंत्री मोदी कुशलता से जी-20 समूह का संचालन कर रहे हैं जो अंतरराष्ट्रीय वित्त, व्यापार, प्रतिबंधों के प्रमुख मुद्दों से संबंधित है।
(आईएएनएस)

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-president pranab mukherjee praises PM modi for his capability to learn fast
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: president, pranab mukherjee, praise, pm modi, fast learner, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved