• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

पुलिस ने किया मैक्लोडगंज में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश

धर्मशाला। मैक्लोडगंज में कांगडा पुलिस ने सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने 6 महिलाओं को बरामद किया है। साथ ही पंजाब व नोएडा के चार लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार बीती रात पुलिस मैक्लोडगंज क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए देह व्यापार में संलिप्त 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 6 महिलाओं को भी बरामद किया है। गिरफ्तार किए लोगों में विनोद निवासी पठानकोट, अदित्या शर्मा निवासी नोएडा, हैप्पी उर्फ रोहन पुरी (25) पुत्र रविंद्र कुमार निवासी अमृतसर व गुरदेव सिंह (32) पुत्र गुरबक्श सिंह निवासी अमृतसर को गिरफ्तार किया है। कांगडा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस का दावा है कि इस मामले में और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं। 10 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा सकता है। इसके लिए पुलिस पड़ोसी राज्य में दबिश दे रही है। बताया जा रहा है कि यह एक देह व्यापार का गिरोह है जोकि पर्यटन स्थलों में ऐसे कामों को अंजाम दे रहा था। एसपी कांगड़ा संजीव गांधी का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले में और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।

अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Police expose sex racket in McLodganj
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sex racket, himachal police, hindi news, news in hindi, himachal news, breaking news in hindi, real time news, dharamshala news, dharamshala news in hindi, real time dharamshala city news, real time news, dharamshala news khas khabar, dharamshala news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved