• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

महागठबंधन पर बोले पासवान-सौ लंगड़े मिलकर नहीं बन सकते एक पहलवान

नई दिल्ली। विधानसभा चुनावों में भाजपा की जबरदस्त जीत के बाद विपक्षी दलों के महागठबंधन बनाने की सुगबुगाहट पर केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने तंज कसा है। पासवान ने उन पर चुटकी लेते हुए कहा, ‘एक कहावत है, सौ लंगड़े मिलकर भी एक पहलवान नहीं बना सकते हैं।’ यूपी और उत्तराखंड में भाजपा की बंपर जीत ने विपक्षी दलों को फिर से अपनी रणनीति पर विचार करने को मजबूर कर दिया है और इसी के चलते मोदी और भाजपा से टक्कर लेने के लिए महागठबंधन बनाने पर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। एक तरफ जहां भाजपा 2019 का महाजंग जीतने के लिए अभी से रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है वहीं, दूसरी ओर विपक्ष भी नई रणनीति के साथ सामने आ रहा है। कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दलों के नेताओं ने 2019 में मोदी मैजिक को मात देने के लिए कई सुझाव दिए हैं। इनमें प्रमुख है, कोई भी दल अकेले मोदी मैजिक को हरा नहीं सकता, ऐसे में तमाम विपक्षी दलों को एक साथ आना होगा। कांग्रेस ने कहा है कि वह 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने के लिए महागठबंधन बनाने समेत सारे विकल्प तलाशेगी। जदयू और राजद ने इसके लिए कांग्रेस का समर्थन किया है। बिहार में जदयू, राजद और कांग्रेस पार्टी की गठबंधन की सरकार है। ये है महाप्लान 2019

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Paswan,s taunting on great alliance, joining 100 lames cann,t become a single wrestler
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ramvilas paswan, great alliance, 100 lames, single wrestler, mani shankar aiyar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved