• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

त्रिवेंद्र सिंह रावत होंगे उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री, शनिवार को लेंगे शपथ

नई दिल्ली/देहरादून। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तराखंड इकाई के पूर्व अध्यक्ष त्रिवेंद्र रावत राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे। सूत्रों के अनुसार, वह शनिवार को शपथ लेंगे। उत्तराखंड में पार्टी संगठन से जुड़े और झारखंड के प्रभारी रावत ने विधानसभा चुनाव में अपनी परंपरागत डोइवाला सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी हीरा सिंह बिष्ट के मुकाबले 24,000 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्वयंसेवक रावत, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के करीबी माने जाते हैं। सूत्रों के अनुसार, रावत का नाम हलांकि तय किया जा चुका है, पर राज्य के नए मुख्यमंत्री के चयन के लिए शुक्रवार शाम भाजपा के नव-निर्वाचित विधायकों की यहां एक औपचारिक बैठक होने वाली है। विधायक दल के नेता के चयन की प्रक्रिया के निरीक्षण के लिए भाजपा अध्यक्ष शाह ने दो केंद्रीय मंत्रियों सरोज पांडे और नरेंद्र तोमर को पर्यवेक्षक के तौर पर भेजा है। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में रावत उत्तर प्रदेश में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के साथ सक्रिय थे। उन्हें झारखंड में भाजपा की जीत का श्रेय भी जाता है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने बताया कि शपथ-ग्रहण समारोह 18 मार्च को अपराह्न् तीन बजे होगा।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-New Chief Minister of Uttarakhand will be Trivendra Rawat, Will take oath on Saturday
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: new chief minister, uttarakhand, trivendra rawat, oath on saturday, rashtriya swayamsevak sangh, rss, bjp president, amit shah, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dehradun news, dehradun news in hindi, real time dehradun city news, dehradun news khas khabar, dehradun news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved