• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कौल का घेराव करेगी नौबाही मंदिर बचाओ समिति

Nawabahi Temple Save Committee will cover Kaul - Mandi News in Hindi

मंडी। नौबाही मंदिर बचाओ संघर्ष समिति ने शुक्रवार को एक आपातकालीन बैठक कर स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह के घेराव की रणनीति बनाई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष ललित जंवाल ने की। उन्होंने कहा कि कौल सिंह के घेराव के लिए द्रंग भाजपा और कांगे्रस कमेटी को पत्र लिख कर समर्थन मांगा है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार पर प्रदेश सरकार का ढुलमुल रवैया लोकतंत्र के लिए घातक है। उन्होंने कहा कि मामला राजस्व विभाग से जुड़ा होने के कारण उनका घेराव किया जाएगा। लगभग करोड़ का घापला सामने आ चुका है, लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई, इसमें सरकार और राजस्व मंत्री की मंशा पर संदेह होता है। वहीं सुंदरनगर उप कमेटी के प्रधान सोनू भटोऊ ने कहा कि इस मामले को विधायक कर्नल इंद्र सिंह भी सही ढंग से विधानसभा में नहीं उठा पाए। उन्होंने कहा कि विधायक कर्नल इंद्र सिंह के क्षेत्र में हस्ताक्षर कर उनसे इस्तीफा मांगा जाएगा। विधायक होते हुए भी उन्होंने अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाई सह चिंताजनक है। चुने हुए प्रतिनिधियों को वापस बुलाने का अधिकार जनता को मिलना चाहिए, ताकि इस तानाशाही के खिलाफ लड़ा जा सके। इनका कहना है ... जब तक भ्रष्टाचार के आरोपियों को गिर तार नहीं किया जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
-ललित जंवाल,
अध्यक्ष, नौबाही मंदिर बचाओ संघर्ष समिति।

अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Nawabahi Temple Save Committee will cover Kaul
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kaul singh, bjp party, aap party, nawabahi temple save committee, himachal news in hindi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, mandi news, mandi news in hindi, real time mandi city news, real time news, mandi news khas khabar, mandi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved