• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करें ताकि गौ-रक्षकों से बचें: जमीयत उलमा-ए-हिंद

नई दिल्ली। जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना सैयद अरशद मदनी ने बुधवार को कहा कि सरकार को गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने वाला कानून लागू करना चाहिए, ताकि गौरक्षकों से मासूम लोगों को बचाया जा सके। मदनी ने संवाददाताओं से यह बात कही। उन्होंने कहा, गौरक्षक विश्वास का लाभ उठा रहे हैं। वे लोगों को प्रताडित कर रहे हैं, मार रहे हैं, उनसे लूटपाट कर रहे हैं और यहां तक कि धर्म के नाम पर हत्याएं कर रहे हैं। मदनी ने कहा,अगर लोग कानून को अपने हाथ में ले लेंगे, तो फिर कैसे देश में शांति रहेगी। शांति देश के विकास के आधारभूत तत्व है। गौरक्षकों ने डर का वातावरण बना दिया है। गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने वाले कानून की मांग करते हुए मदनी ने कहा,हम सरकार के साथ हैं। उन्हें गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने वाला कानून बनाना चाहिए। हम इसका समर्थन करते हैं। इसी प्रकार से लोगों के जीवन को बचाया जा सकेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-jameeyat ulema e hind demands, cow be declared national animaj to curb goondaism of gau-rakshaks
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jameeyat ulema e hind, cow, national animal, goondaism, gau-rakshaks, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved