• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिटकॉइन से निवेशकों का मोहभंग, ईटीएफ में हुई करीब 2 अरब डॉलर से अधिक की बिकवाली

Investors disillusioned with Bitcoin, ETFs sell off over 2 billion - India News in Hindi

नई दिल्ली,। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन में भारी बिकवाली देखी जा रही है, जिससे यह मंगलवार को छह महीनों के निचले स्तर करीब 90,000 डॉलर के आसपास करोबार कर रहा है। क्रिप्टोकरेंसी में गिरावट का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि बिटकॉइन ने 2025 में आई पूरी तेजी को खो दिया है और यह अक्टूबर के अपने उच्चतम स्तर 1,26,000 डॉलर से करीब 30 प्रतिशत फिसल चुका है। गिरावट के कारण बिटकॉइन का मार्केटकैप फिर से 2 ट्रिलियन डॉलर के नीचे आ गया है।
गिओटस डॉट कॉम के सीईओ विक्रम सुब्बुराज ने कहा कि बिटकॉइन में गिरावट का सिलसिला जारी है और इसने 2025 में हुई पूरी तेजी को खो दिया है। गिरावट का दबाव डेरिवेटिव्स से लेकर एक्सचेंज-ट्रेडेड प्रोडक्ट्स (ईटीएफ) पर देखा जा रहा है। इस कारण बिटकॉइन ईटीएफ में आउटफ्लो बढ़कर 815 मिलियन डॉलर पर पहुंच गया है, जिससे इस हफ्ते ईटीएफ आउटफ्लो 2 अरब डॉलर पर पहुंच गया है।
सुब्बुराज ने आगे कहा कि मजबूत मैन्युफैक्चरिंग डेटा से दिसंबर में ब्याज दरों में कटौती की संभावना कम हो गई है, जिससे निवेशक सर्तक हो गए हैं और अमेरिका में शटडाउन समाप्त होने के बाद भी बिटकॉइन में बिकवाली बनी हुई है।
बिटकॉइन में गिरावट से अन्य क्रिप्टोकरेंसी में भी गिरावट देखी जा रही है। इथेरियम 3,000 डॉलर से नीचे फिसल गया, सोलाना में इस हफ्ते 20 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई, और एक्सआरपी में 16 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। कुल क्रिप्टो बाजार पूंजीकरण में साप्ताहिक आधार पर लगभग 6 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।
पीआई 42 के सीईओ और सह-संस्थापक अविनाश शेखर ने कहा कि ईटीएफ आउटफ्लो, बड़े निवेशकों की शॉर्ट-पॉजिशन और कम होती लिक्विडिटी ने नियमित गिरावट को एक बड़ी गिरावट में बदल दिया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Investors disillusioned with Bitcoin, ETFs sell off over 2 billion
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: investors in bitcoin, etf, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved